BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे संजय शर्मा, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : युवा कांग्रेस नेता ने सरकार पर साधा.. <<     नशा तस्करों के खिलाफ एक्शन,कालापीपल पुलिस की.. <<     KHABAR : पुलिया पर पानी में बहा 19 वर्षीय युवक अब तक.. <<     KHABAR : कसरावद में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां.. <<     KHABAR : इंदौर नगर निगम के चार साल पर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव जीत के बाद अवधेश नायक को बड़ी.. <<     BIG NEWS : दलौदा-नीमच हाईवे पर मौत की टक्कर, आक्या के.. <<     BIG NEWS : विद्यार्थियों की पढ़ाई से खिलवाड़? कक्षा.. <<     KHABAR : कालापीपल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 किलो.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में अफीम नीति को लेकर किसानों का.. <<     खुशनुमा हुआ माउंट आबू,नक्की झील और कोदरा डैम.. <<     BIG REPORT : पॉकेट गवाह मामले में बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर के त्रिलोक नगर में खौफनाक रात,.. <<     KHABAR : इंदौर का आईएसबीटी बनेगा आधुनिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 8, 2026, 10:34 am
NEWS : माउंट आबू में फिर जमी ठंड, गुरु शिखर पर तापमान माइनस 2, शहर जमाव बिंदु पर,11 फरवरी तक और गिर सकता है पारा, मौसम विभाग की चेतावनी, पढे़ खबर 

Share On:-

माउंट आबू। राजस्थान के एकमात्र पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में ठंड ने एक बार फिर तीखे तेवर दिखाए हैं। रविवार को माउंट आबू का तापमान जमाव बिंदु (0 डिग्री सेल्सियस) पर पहुंच गया, जबकि अरावली की उच्चतम चोटी गुरु शिखर पर तापमान माइनस 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर के न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।


मौसम विभाग के अनुसार 11 फरवरी तक तापमान में और गिरावट आ सकती है। उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी का सीधा असर माउंट आबू के मौसम पर देखने को मिल रहा है।


कई इलाकों में जमी बर्फ
तेज ठंड के चलते माउंट आबू के अचलगढ़, ओरिया, हेटमजी, कुम्हारवाड़ा, चाचा इन गार्डन सहित कई क्षेत्रों में हल्की बर्फ की परत जम गई। सुबह सूरज की किरणें निकलते ही बर्फीले नजारों ने शहर को बेहद आकर्षक बना दिया।


पर्यटकों की भारी भीड़
फरवरी के इस वीकेंड पर माउंट आबू में हजारों की संख्या में पर्यटक पहुंचे हुए हैं। देश के कोने-कोने से आए सैलानी गुलाबी ठंड, बर्फीले मंजर और पहाड़ी मौसम का भरपूर आनंद ले रहे हैं। ठंड के बीच गरम खाने-पीने और प्राकृतिक सौंदर्य ने पर्यटकों का उत्साह और बढ़ा दिया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE