BREAKING NEWS
नशा तस्करों के खिलाफ एक्शन,कालापीपल पुलिस की.. <<     KHABAR : पुलिया पर पानी में बहा 19 वर्षीय युवक अब तक.. <<     KHABAR : कसरावद में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां.. <<     KHABAR : इंदौर नगर निगम के चार साल पर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव जीत के बाद अवधेश नायक को बड़ी.. <<     BIG NEWS : दलौदा-नीमच हाईवे पर मौत की टक्कर, आक्या के.. <<     BIG NEWS : विद्यार्थियों की पढ़ाई से खिलवाड़? कक्षा.. <<     KHABAR : कालापीपल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 किलो.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में अफीम नीति को लेकर किसानों का.. <<     खुशनुमा हुआ माउंट आबू,नक्की झील और कोदरा डैम.. <<     BIG REPORT : पॉकेट गवाह मामले में बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर के त्रिलोक नगर में खौफनाक रात,.. <<     KHABAR : इंदौर का आईएसबीटी बनेगा आधुनिक.. <<     KHABAR : महाकाल क्षेत्र में अब एआई से निगरानी,.. <<     BIG NEWS : 25 हजार रूपये के इनामी अपराधी की तलाश हुई.. <<     शहडोल में चिकन पार्टी के विवाद ने छीनी पिता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 8, 2026, 11:33 am
BIG NEWS : एमपी में 9वीं-11वीं की परीक्षाएं अब बोर्ड पैटर्न पर, थाने में रहेंगे प्रश्नपत्र, 60 मिनट पहले खुलेगा बंडल, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में इस बार 9वीं और 11वीं की परीक्षाएं पूरी तरह बोर्ड पैटर्न पर आयोजित की जा रही हैं। सबसे बड़ा बदलाव प्रश्नपत्रों की सुरक्षा में किया गया है। प्रश्न पत्र अब पुलिस थानों में सुरक्षित रखे जाएंगे। परीक्षा के दिन ही केंद्राध्यक्ष की निगरानी में ये बंडल थाने से निकाले जाएंगे और परीक्षा शुरू होने से ठीक 60 मिनट पहले खुलेगा।


इससे पहले स्कूलों में रखे जाने वाले पेपर अब थाने में रहेंगे, ताकि लीकेज या नकल की कोई गुंजाइश न रहे। ये प्रश्न पत्र मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा परिषद द्वारा तैयार किए गए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी और केंद्राध्यक्षों के जरिए इन्हें परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा।


परीक्षा तिथियां
कक्षा 11वीं की परीक्षाएं 23 फरवरी से 17 मार्च 2026 तक चलेंगी।
कक्षा 9वीं की परीक्षाएं 2 मार्च से 17 मार्च 2026 तक होंगी।
दोनों की परीक्षाएं दोपहर 1रू30 बजे से शाम 4रू30 बजे तक एक ही पाली में होंगी।


सभी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 23 मार्च 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा। मूल्यांकन माध्यमिक शिक्षा मंडल की अंक योजना के अनुसार होगा, जिससे निष्पक्षता सुनिश्चित रहेगी। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE