BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे संजय शर्मा, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : युवा कांग्रेस नेता ने सरकार पर साधा.. <<     नशा तस्करों के खिलाफ एक्शन,कालापीपल पुलिस की.. <<     KHABAR : पुलिया पर पानी में बहा 19 वर्षीय युवक अब तक.. <<     KHABAR : कसरावद में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां.. <<     KHABAR : इंदौर नगर निगम के चार साल पर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव जीत के बाद अवधेश नायक को बड़ी.. <<     BIG NEWS : दलौदा-नीमच हाईवे पर मौत की टक्कर, आक्या के.. <<     BIG NEWS : विद्यार्थियों की पढ़ाई से खिलवाड़? कक्षा.. <<     KHABAR : कालापीपल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 किलो.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में अफीम नीति को लेकर किसानों का.. <<     खुशनुमा हुआ माउंट आबू,नक्की झील और कोदरा डैम.. <<     BIG REPORT : पॉकेट गवाह मामले में बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर के त्रिलोक नगर में खौफनाक रात,.. <<     KHABAR : इंदौर का आईएसबीटी बनेगा आधुनिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 8, 2026, 12:05 pm
JOB : मंदसौर जिले में फरवरी माह की इस तारीख तक विकासखंड स्तर पर होगा रोजगार मेले का आयोजन, 8वीं से स्नातकोत्तर तक के युवाओं को मिलेगा अवसर, विभिन्न निजी कंपनियों में अनेक पदों पर होगी भर्ती, पढ़े खबर

Share On:-

मंदसौर। म.प्र.डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला अधिकारी द्वारा बताया गया कि मंदसौर जिले में विकासखण्‍ड स्तरीय रोजगार मेला आयोजित होगा। 9 फरवरी 2026 को प्रात: 11 बजे से सांय 4 बजे तक जनपद पंचायत परिसर मल्‍हारगढ़, 10 फरवरी 2026 को प्रात: 11 बजे से सांय 4 बजे तक जनपद पंचायत परिसर मंदसौर, 11 फरवरी 2026 को प्रात: 11 बजे से सांय 4 बजे तक जनपद पंचायत परिसर सीतामऊ, 12 फरवरी 2026 को प्रात: 11 बजे से सांय 4 बजे तक जनपद पंचायत परिसर गरोठ, 13 फरवरी 2026 को जनपद पंचायत परिसर भानपुरा प्रात: 11 बजे से सांय 4 बजे तक विकास खण्‍ड में रोजगार मेला आयोजित होगा। 
रोजगार मेले में आमंत्रित नवभारत फर्टिलाइजर्स, इंदौर म.प्र, मारुति सुजुकी गुजरात, लाइम कंपनी अहमदाबाद, एस.आई.एस. इंडिया नीमच, मुथुट मोईक्रो फाइनेंस कम्पनी बांसवाडा (राज), एल.आई.सी. लाईफ इंशोरेंस मंदसौर, गैल इंस्टीट्यूट ऑफ इण्डिया गुना, एस.बी.आई. लाईफ इंशोरेंस मंदसौर, सिद्धिविनायक बॉयो फर्टिलाइजर्स मंदसौर, अटेला ऑर्गेनिक इंडस्ट्रिस दलौदा, मंदसौर, एल.एन.टी. फाइनेंस इंदौर, एस.के.एम.पी.मीडिया टेक्नोलॉजी प्रा.लि. पिपलिया मंडी आदी कंपनियों में विभिन्न पद लाईफ मित्र, सेल्स ऑफिसर, फिल्ड ऑफिसर, सेल्स एक्जीक्टीव, ट्रेनीस, कस्टमर केयर इंश्योरेंस ऐजेंट, सिविल सिक्योरिटी गॉर्ड, कलेक्शन ऑफिसर, वेल्डर सी.एन.सी. ऑपरेटर, इलेक्ट्रीशियन, फ्रंटलाईन, कलेक्शन, फ्रेशसॉफ्टनेस ऑफिसर के लिए 8 वी, 10वीं, 12वीं, ITI, स्नातक, स्नातकोत्तर एवं समस्त डिप्लोमाधारी आयु : 18 वर्ष से 35 वर्ष तक के युवक युवतियां आवेदन कर सकते है।

मेले में उपस्थित होने वाले आवेदक अपने साथ दो पासपोर्ट साईज फोटो, रिज्यूम, रोजगार पंजीयन कार्ड, आधार कार्ड, अंकसूचियों की फोटो कॉपी आवश्यक रुप से साथ लेकर आवें । अधिक जानकारी के लिए म.प्र.डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला पंचायत मदंसौर (म.प्र), फोन नं. :- 07422-292016 पर सम्पर्क करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE