रतलाम। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरमावल में आज रोगी कल्याण समिति की बैठक रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में शासन के निर्देशानुसार समिति की कार्यकारिणी का गठन किया गया।
बैठक में जनपद पंचायत अध्यक्ष साधना जायसवाल, क्षेत्र के जनपद सदस्य, एसडीओ पीडब्ल्यूडी पीके राय, लेखापाल संजय उपाध्याय, सतीश अग्रवाल, विकास जैन, रमेश गिरी गोस्वामी, अर्पित जैन सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
बैठक का संचालन पर्यवेक्षक बिरमावल जयेंद्र श्रोत्रिय द्वारा किया गया, जबकि आभार प्रदर्शन डॉ. रविन अलावा ने किया।