BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे संजय शर्मा, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : युवा कांग्रेस नेता ने सरकार पर साधा.. <<     नशा तस्करों के खिलाफ एक्शन,कालापीपल पुलिस की.. <<     KHABAR : पुलिया पर पानी में बहा 19 वर्षीय युवक अब तक.. <<     KHABAR : कसरावद में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां.. <<     KHABAR : इंदौर नगर निगम के चार साल पर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव जीत के बाद अवधेश नायक को बड़ी.. <<     BIG NEWS : दलौदा-नीमच हाईवे पर मौत की टक्कर, आक्या के.. <<     BIG NEWS : विद्यार्थियों की पढ़ाई से खिलवाड़? कक्षा.. <<     KHABAR : कालापीपल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 किलो.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में अफीम नीति को लेकर किसानों का.. <<     खुशनुमा हुआ माउंट आबू,नक्की झील और कोदरा डैम.. <<     BIG REPORT : पॉकेट गवाह मामले में बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर के त्रिलोक नगर में खौफनाक रात,.. <<     KHABAR : इंदौर का आईएसबीटी बनेगा आधुनिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 8, 2026, 12:36 pm
KHABAR : बिहार के कृषि मंत्री रामकृपाल उज्जैन पहुंचे, महाकाल मंदिर में दर्शन किए, भस्म आरती में भी शामिल हुए, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। बिहार सरकार के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने रविवार को उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के भस्म आरती के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने बाबा महाकाल से प्रदेश के किसानों की खुशहाली और देश की उन्नति के लिए प्रार्थना की।


महाकाल दर्शन से पहले, मंत्री यादव शनिवार को मध्य प्रदेश के सीहोर पहुंचे थे। वहां उन्होंने इकार्डा में आयोजित दलहन आत्मनिर्भरता मिशन के राष्ट्रीय कार्यक्रम में भाग लिया।


इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिहार में दलहन उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए ₹93.75 करोड़ का चेक प्रदान किया।


कार्यक्रम के दौरान, बिहार में दलहन पर एक राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस आयोजित करने के आग्रह पर केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने भी अपनी सहमति व्यक्त की।


इस मिशन का उद्देश्य अगले 5 सालों में अरहर, चना, मसूर, उड़द और मूंग जैसी दलहनी फसलों को बढ़ावा देकर बिहार को दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाना है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE