उज्जैन। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने शनिवार दोपहर दशहरा मैदान पर 12 फरवरी से आयोजित होने वाले पांच दिवसीय वन मेले की तैयारियों का जायजा लेने के लिए निरीक्षण किया। निरीक्षण कर कलेक्टर सिंह ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला वनमण्डल अधिकारी अनुराग तिवारी,नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्रेयांस कूमट और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।