BREAKING NEWS
नशा तस्करों के खिलाफ एक्शन,कालापीपल पुलिस की.. <<     KHABAR : पुलिया पर पानी में बहा 19 वर्षीय युवक अब तक.. <<     KHABAR : कसरावद में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां.. <<     KHABAR : इंदौर नगर निगम के चार साल पर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव जीत के बाद अवधेश नायक को बड़ी.. <<     BIG NEWS : दलौदा-नीमच हाईवे पर मौत की टक्कर, आक्या के.. <<     BIG NEWS : विद्यार्थियों की पढ़ाई से खिलवाड़? कक्षा.. <<     KHABAR : कालापीपल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 किलो.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में अफीम नीति को लेकर किसानों का.. <<     खुशनुमा हुआ माउंट आबू,नक्की झील और कोदरा डैम.. <<     BIG REPORT : पॉकेट गवाह मामले में बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर के त्रिलोक नगर में खौफनाक रात,.. <<     KHABAR : इंदौर का आईएसबीटी बनेगा आधुनिक.. <<     KHABAR : महाकाल क्षेत्र में अब एआई से निगरानी,.. <<     BIG NEWS : 25 हजार रूपये के इनामी अपराधी की तलाश हुई.. <<     शहडोल में चिकन पार्टी के विवाद ने छीनी पिता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 8, 2026, 1:33 pm
KHABAR : इंदौर में 6.5 किमी लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर बनेगा, 350 करोड़ की लागत से पुरानी मंजूर डिजाइन के अनुसार ही आगे बढ़ेगा, मिट्टी की टेस्टिंग जारी, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की अध्यक्षता में शनिवार को एक अहम बैठक हुई। बैठक में मेयर पुष्यमित्र भार्गव, कलेक्टर शिवम वर्मा, नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल सहित इंदौर विकास प्राधिकरण और नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में इंदौर शहर में प्रस्तावित एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि एलआईजी चौराहे से नौलखा तक लगभग 6.5 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर बनाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट का काम शुरू हो चुका है और फिलहाल मिट्टी की जांच (सॉयल टेस्टिंग) की जा रही है। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा 15 फरवरी से कॉरिडोर के फाउंडेशन का काम शुरू किया जाएगा।

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो और प्रोजेक्ट को निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया।

मेयर ने बताया कि यह एलिवेटेड कॉरिडोर लगभग 350 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया जा रहा है। यह प्रोजेक्ट पिछले चार सालों से अटका हुआ था, जिसे अब पुरानी स्वीकृत डिजाइन के अनुसार आगे बढ़ाया जा रहा है। शहरवासियों को उम्मीद है कि एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण से प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा और यातायात व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार आएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE