BREAKING NEWS
नशा तस्करों के खिलाफ एक्शन,कालापीपल पुलिस की.. <<     KHABAR : पुलिया पर पानी में बहा 19 वर्षीय युवक अब तक.. <<     KHABAR : कसरावद में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां.. <<     KHABAR : इंदौर नगर निगम के चार साल पर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव जीत के बाद अवधेश नायक को बड़ी.. <<     BIG NEWS : दलौदा-नीमच हाईवे पर मौत की टक्कर, आक्या के.. <<     BIG NEWS : विद्यार्थियों की पढ़ाई से खिलवाड़? कक्षा.. <<     KHABAR : कालापीपल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 किलो.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में अफीम नीति को लेकर किसानों का.. <<     खुशनुमा हुआ माउंट आबू,नक्की झील और कोदरा डैम.. <<     BIG REPORT : पॉकेट गवाह मामले में बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर के त्रिलोक नगर में खौफनाक रात,.. <<     KHABAR : इंदौर का आईएसबीटी बनेगा आधुनिक.. <<     KHABAR : महाकाल क्षेत्र में अब एआई से निगरानी,.. <<     BIG NEWS : 25 हजार रूपये के इनामी अपराधी की तलाश हुई.. <<     शहडोल में चिकन पार्टी के विवाद ने छीनी पिता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 8, 2026, 2:37 pm
KHABAR : लीकेज के कारण बंद हुआ स्विमिंग पूल फिर खुलेगा, बुरहानपुर आयुक्त बोले- जल्द लगेंगे टेंडर, कमियां दूर कर इसी साल गर्मी में शुरू करेंगे, पढे़ खबर 

Share On:-

बुरहानपुर। रेणुका माता मंदिर के पास बना अटल बिहारी वाजपेयी स्विमिंग पूल एक बार फिर शुरू होने जा रहा है। यह पूल 2017 में बनकर तैयार हुआ था, लेकिन शुरुआत से ही इसमें पानी लीकेज की समस्या आ गई। पानी टिकता ही नहीं था, इसलिए कुछ ही समय बाद इसे बंद कर दिया गया।


इस मामले में लापरवाही के आरोप भी लगे। करीब पांच महीने पहले तत्कालीन नगर निगम आयुक्त और ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। इसके बाद यह मामला और चर्चा में आ गया।


कमियों को दूर किया जा रहा है
अब नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने बताया है कि पूल को दोबारा चालू करने की तैयारी की जा रही है। तकनीकी टीम ने पूल की जांच कर ली है और जो कमियां थीं, उन्हें ठीक किया जा रहा है। एक हफ्ते के अंदर मरम्मत का अनुमानित खर्च तय होगा, फिर टेंडर जारी किया जाएगा।


करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से बने इस पूल में लगभग डेढ़ लाख लीटर पानी भरने की क्षमता है। सबसे बड़ी समस्या यह थी कि जिस जगह पूल बना है, वहां पानी का स्थायी स्रोत नहीं है। इसी वजह से पूल में पानी नहीं रुक पा रहा था।


नगर निगम का कहना है कि अब सभी तकनीकी दिक्कतें दूर कर ली गई हैं और जल्द ही इसे आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा, ताकि इस गर्मी में शहरवासियों को राहत मिल सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE