BREAKING NEWS
नशा तस्करों के खिलाफ एक्शन,कालापीपल पुलिस की.. <<     KHABAR : पुलिया पर पानी में बहा 19 वर्षीय युवक अब तक.. <<     KHABAR : कसरावद में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां.. <<     KHABAR : इंदौर नगर निगम के चार साल पर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव जीत के बाद अवधेश नायक को बड़ी.. <<     BIG NEWS : दलौदा-नीमच हाईवे पर मौत की टक्कर, आक्या के.. <<     BIG NEWS : विद्यार्थियों की पढ़ाई से खिलवाड़? कक्षा.. <<     KHABAR : कालापीपल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 किलो.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में अफीम नीति को लेकर किसानों का.. <<     खुशनुमा हुआ माउंट आबू,नक्की झील और कोदरा डैम.. <<     BIG REPORT : पॉकेट गवाह मामले में बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर के त्रिलोक नगर में खौफनाक रात,.. <<     KHABAR : इंदौर का आईएसबीटी बनेगा आधुनिक.. <<     KHABAR : महाकाल क्षेत्र में अब एआई से निगरानी,.. <<     BIG NEWS : 25 हजार रूपये के इनामी अपराधी की तलाश हुई.. <<     शहडोल में चिकन पार्टी के विवाद ने छीनी पिता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 8, 2026, 3:04 pm
KHABAR : तेज रफ्तार हरियाणा पासिंग एंबुलेंस, तस्करी की आशंका में घंटों पीछे दौड़ी पुलिस, दुर्घटना के बाद बोली एक्सीडेंट का मामला, पढे़ मेहबूब मेव की खबर 

Share On:-

सिंगोली। कस्बे में बीती रात एक संदिग्ध घटना घटित हो गई जब पुलिस के घेरे में दौड़ती तेज रफ्तार हरियाणा पासिंग एंबुलेंस ग्राम बड़ी के पास 11 केवी विद्युत पोल को तोड़ते हुए दुर्घटनाग्रस्त हुई। 

घटना में हरियाणा और हिमाचल प्रदेश निवासी तीन लोग गंभीर घायल हो गए। सूत्रों की माने तो रतनगढ़ पुलिस ने सूचना के बाद संदिग्ध एंबुलेंस का पीछा किया। तेज रफ्तार एंबुलेंस रात करीब 8 बजे सिंगोली कस्बे से गुजरी तो लोग भयभीत होने के साथ-साथ आशंकित भी हो गए। आखिर पुलिस गाड़ियों के घेरे में एंबुलेंस चालक को इस तरह भागने की क्या मजबूरी थी। लोग इधर-उधर फोन लगाते देर रात तक जानकारी लेते रहे लेकिन मामले का खुलासा नहीं हुआ। 


इधर सिंगोली पुलिस को भी आशंका हुई तो सिंगोली पुलिस ने भी एंबुलेंस का पीछा किया। लेकिन एंबुलेंस पुलिस को चकमा देते हुए कोटा मार्ग को छोड़कर चक सोडिजर मार्ग पर सौर ऊर्जा प्लांट की ओर मुड़ गई। और ग्राम बड़ी के पास तीव्र मोड़ पर एंबुलेंस 11 केवी विद्युत पोल को तोड़ते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गई। तब सौर ऊर्जा प्लांट ड्यूटी पर लगे गार्ड्स ने तुरंत ही दौड़कर दुर्घटनाग्रस्त वाहन में फंसे घायलों को निकलना चाहा। लेकिन तब ही पुलिस की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई। तथा दुर्घटनाग्रस्त एंबुलेंस को घेर लिया। तलाशी और अन्य खानापूर्ति के बाद हरियाणा और हिमाचल प्रदेश निवासी तीन गंभीर घायलों को सिंगोली हॉस्पिटल पहुंचाया। लेकिन कान और नाक से खून बहने के कारण डॉक्टर ईतेश व्यास ने उन्हें रेफर कर दिया।


इस संबंध में सिंगोली पुलिस का कहना है कि मामला एक्सीडेंट का है। लेकिन 35 किलोमीटर तक चकमा देने और तेज रफ्तार भागने के पीछे उन्होंने पुलिस को चोर उचक्को से लूट जाने की आशंका बताया है। पुलिस के मुताबिक मामला दुर्घटना का है और कुछ नहीं ?

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE