चित्तौड़गढ़। श्री जैन दिवाकर महिला परिषद की मीटिंग श्री दिवाकर स्वाध्याय सेवा संस्थान भवन पर आयोजित की गई । मीटिंग नवकार मंत्र की स्तुति और गुरुदेव चौथमल जी महाराज का पावन स्मरण करकर की गई। दिवाकर चालीसा के पाठ द्वारा गुरु गुणगान किया गया। इसके पश्चात अखिल भारतीय श्री जैन दिवाकर संगठन समिति द्वारा प्रकाशित कैलेंडर का वितरण किया गया।
श्री जैन दिवाकर महिला परिषद की बहनों द्वारा जोश एवं उल्लास से श्रीमती संगीता चिप्पड़ के अखिल भारतीय दिवाकर संगठन समिति की महिला शाखा के महामंत्री नियुक्त होने के उपलक्ष में गुरुदेव के जयकारों के साथ आत्मीय अभिनंदन किया गया।
आगामी भगवान महावीर जन्म कल्याणक के कार्यक्रम पर चर्चा की गई।
जो भी बहनें भ.महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के किसी भी कार्यक्रम में भाग लेना चाहती हैं,वे अपने नाम दे सकते हैं। प्रतिभागी की योग्यता अनुसार उन्हें भाग लेने का अवसर प्रदान किया जाएगा। महामंत्री स्मिता तरावत द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।
स्मिता तरावत ,स्वाति छाजेड़,तारा बाफना, संगीता चीपङ,मंजू नाहटा,अंजू भड़कत्या निशा सिंघवी,रेखा जारोली ,दिलखुश खेरोदिया ,शारदा डागलिया, प्रेम देवी भड़कतिया, मीना बोहरा,मीना तरावत ,निर्मला भड़कतिया,इंदु बाफना,हेमलता बाफना, मंजू मेहता,रीना बाफना, हंसा पटवारी,विमला सेठिया,प्रमिला बोहरा,कमला देवी भड़कतिया,कमता नाहटा,नेहा सिपानी,रेखा भड़कतिया,मधु सेठिया,संतोष देवी तलेसरा,संगीता सेठिया आदि बहनों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई।