खरगोन। कसरावद तहसील के ग्राम पीपलगोन में सामूहिक विवाह मुस्लिम एकता कमेटी द्वारा विवाह सम्मेलन आयोजित किया। इसमें 21 जोड़ों का विवाह हुआ मुस्लिम कमेटी ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम संपन्न करवाया कार्यक्रम में हिंदू मुस्लिम भाईचारे के साथ सभी का सहयोग रहा आयोजन में आने वाले मेहमानों की भोजन पानी की व्यवस्था की गई कार्यक्रम में अतिथि विधायक सचिन यादव पूर्व जनपद अध्यक्ष अमर सिंह पटेल राजेंद्र राठौड़ रंजीत पटेल दिनेश बिरला जनपद प्रतिनिधि दिनेश सेन पूर्व मंडल अध्यक्ष गजेंद्र पटेल सहित कई जन प्रतिनिधि ने भाग लिया। साथ ही कार्यक्रम संपन्न करवाने वाले पूर्व सदर जैकी खान आलम खान सुभान खान आसिफ खान इसराइल खान शेर खान राज खान सहित स्थानीय युवाओं ने अहम भूमिका निभाई।