शाजापुर। जिले में रविवार को उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया ने भाजपा कार्यालय पर केंद्रीय बजट को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित की। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट में हर वर्ग के लोगों का ध्यान रखा गया है मध्य प्रदेश के हर जिले में एक बालिका छात्रावास बनाया जाएगा, जिससे लड़कियों को शिक्षा प्राप्त करने में आसानी हो युवाओं को रोजगार के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होंगे किसान को लाभ होगा महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा केंद्रीय बजट को आगामी 25 वर्षाे के लिए नीव बताया बजट से घोषणा से प्रदेश के 55 जिलों को फायदा होगा, गरीब वर्ग के इलाकों की छात्राओं को। इससे पहले भी प्रदेश में सरकार ने लड़कियों के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं।