BREAKING NEWS
BIG REPORT : पॉकेट गवाह मामले में बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर के त्रिलोक नगर में खौफनाक रात,.. <<     KHABAR : इंदौर का आईएसबीटी बनेगा आधुनिक.. <<     KHABAR : महाकाल क्षेत्र में अब एआई से निगरानी,.. <<     BIG NEWS : 25 हजार रूपये के इनामी अपराधी की तलाश हुई.. <<     शहडोल में चिकन पार्टी के विवाद ने छीनी पिता.. <<     KHABAR : 5 डे बैंकिंग की मांग को लेकर 12 अगस्त को सड़क.. <<     BIG NEWS : 50 करोड़ के सीएम राइज विद्यालय पर सवाल, नीमच.. <<     KHABAR : स्कूली बच्चों के जानलेवा सफर पर हाईकोर्ट.. <<     KHABAR : बस स्टैंड ग्रिड पर 93 लाख की लागत से बढ़ी.. <<     KHABAR : 500 रुपये की चिकन पार्टी बनी मौत की वजह, बेटे.. <<     MP में सूखे जैसे हालात! औसत से 18% कम बारिश, 49 जिलों.. <<     रामपुरा में NSUI की प्रेस वार्ता, हाई कोर्ट के.. <<     खरगोन को मिली नई रफ्तार, ₹2.5 करोड़ के विकास.. <<     BIG NEWS : 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण पर हाईकोर्ट में.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे बापूलाल भंडारी, परिवार में शोक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 8, 2026, 4:36 pm
KHABAR : आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न, महाशिवरात्रि से ईद तक त्योहारों की तैयारियों पर प्रशासन सतर्क, साफ-सफाई, पार्किंग और ध्वनि नियंत्रण को लेकर दिए निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। जिले में आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक शनिवार को नवीन पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर मिशा सिंह ने की।

बैठक में महाशिवरात्रि, होली, धुरेंडी, रंग पंचमी, शीतला सप्तमी, गुड़ी पड़वा, चेती चांद, ईद-उल-फितर, रामनवमी, महावीर जयंती सहित अन्य आगामी त्योहारों को आपसी सद्भाव और शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर समिति सदस्यों के साथ चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए गए।

कलेक्टर मिशा सिंह ने निर्देश दिए कि शासकीय मंदिरों के संस्थापक अधिकारी मंदिर परिसरों में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें तथा पुताई से संबंधित प्रस्ताव समय पर प्रस्तुत करें, ताकि शीघ्र स्वीकृति दी जा सके। उन्होंने एसडीएम एवं एसडीओपी को मंदिर समितियों के साथ बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। साथ ही यह भी कहा कि शासकीय मंदिरों में चढ़ावा दान पात्र के माध्यम से ही लिया जाए।

कलेक्टर ने निर्देशित किया कि मंदिरों के आसपास की सड़कों पर आवश्यक पैचवर्क पीडब्ल्यूडी के माध्यम से कराया जाए। कार्यक्रमों एवं आयोजनों के दौरान सड़कों को खुला रखते हुए वाहनों की सुव्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। लाउडस्पीकर का उपयोग निर्धारित ध्वनि सीमा के अंतर्गत ही किया जाए। मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही महिलाओं एवं आमजन के लिए शौचालय व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

उन्होंने चल समारोहों एवं झांकियों को लेकर पूर्व तैयारी हेतु बैठक आयोजित करने, स्वागत मंच ऐसे स्थान पर बनाने के निर्देश दिए जिससे आवागमन बाधित न हो। कार्यक्रम स्थलों पर स्वास्थ्य विभाग के स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी लगाए जाने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने कहा कि इस बार पहले की तुलना में अधिक महिला पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। महिला पुलिस स्कूटी टीम के माध्यम से चेन स्नेचिंग जैसी घटनाओं पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने आयोजकों से अपील की कि जुलूस एवं चल समारोहों के लिए अनुमति संबंधी आवेदन समय पर प्रस्तुत करें, ताकि आवश्यक सुरक्षा एवं व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

बैठक के दौरान समिति सदस्यों से सुझाव प्राप्त किए गए, जिन पर अमल के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार, महापौर प्रहलाद पटेल, जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष लाला बाई शंभूलाल चंद्रवंशी, हर काजी अहमद अली, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा,  गोविंद काकानी, शरद जोशी, यासमीन शेरानी, जितेंद्र भाटी, एसआर नरगेश, सीमा टांक, राजेंद्र सिंह गोयल,  बृजेश राठौर, जमील पटेल, राजेश कटारिया, वाय चौहान, पादरी जोस मैथ्यू, पवन सोमानी, सलीम मेव,  सलीम आरिफ, हरजीत सिंह सलूजा, मोहम्मद यूनुस ताप, मधु पटेल, कमलेश मोदी, राजेंद्र सिंह पवार,  पी.के. राय, निगम आयुक्त अनिल भाना, एसडीएम शहर आर्ची हरित, एसडीएम ग्रामीण विवेक सोनकर, सीएसपी रतलाम शहर, सीएमएचओ डॉ. संध्या बेलसरे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE