नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में 12 फरवरी 2026 गुरूवार को प्रातः 10.30 बजे से जिले के सभी राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की जा रही हैं। अपर कलेक्टर बीएस कलेश ने जिले के सभी राजस्व अधिकारियों को निर्धारित एजेंडे अनुसार जानकारी के साथ कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।