खरगोन। शहर के उत्कृष्ट विद्यालय सहित जिले के 2 मॉडल स्कूल धुलकोट एवं झिरन्या में प्रवेश प्रक्रिया के तहत रविवार को प्रवेश परीक्षा आयोजित हुई।
यह परीक्षा जिले के 7 परीक्षा केंद्रों पर सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक हुई। जिसमें 400 सीटों के लिए 1925 विद्यार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। उत्कृष्ट स्कूल प्राचार्य राजेंद्र पाटीदार ने बताया कि उत्कृष्ट स्कूल में 240 सीटों जबकि मॉडल स्कूल झिरन्या में 80 और धुलकोट मॉडल स्कूल में 80 सीटें है। जिले में परीक्षा के लिए उत्कृष्ट स्कूल, कन्या हाईस्कूल, देवी अशा उमावि क्रमांक-2 खरगोन, मोतीपुरा, झिरन्या, भगवानपुरा और भीकनगांव को सेंटर बनाया गया था। इन सेंटरों पर दर्ज 2118 विद्यार्थियों में से 1925 परीक्षर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 193 अनुपस्थित रहे।