BREAKING NEWS
BIG REPORT : पॉकेट गवाह मामले में बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर के त्रिलोक नगर में खौफनाक रात,.. <<     KHABAR : इंदौर का आईएसबीटी बनेगा आधुनिक.. <<     KHABAR : महाकाल क्षेत्र में अब एआई से निगरानी,.. <<     BIG NEWS : 25 हजार रूपये के इनामी अपराधी की तलाश हुई.. <<     शहडोल में चिकन पार्टी के विवाद ने छीनी पिता.. <<     KHABAR : 5 डे बैंकिंग की मांग को लेकर 12 अगस्त को सड़क.. <<     BIG NEWS : 50 करोड़ के सीएम राइज विद्यालय पर सवाल, नीमच.. <<     KHABAR : स्कूली बच्चों के जानलेवा सफर पर हाईकोर्ट.. <<     KHABAR : बस स्टैंड ग्रिड पर 93 लाख की लागत से बढ़ी.. <<     KHABAR : 500 रुपये की चिकन पार्टी बनी मौत की वजह, बेटे.. <<     MP में सूखे जैसे हालात! औसत से 18% कम बारिश, 49 जिलों.. <<     रामपुरा में NSUI की प्रेस वार्ता, हाई कोर्ट के.. <<     खरगोन को मिली नई रफ्तार, ₹2.5 करोड़ के विकास.. <<     BIG NEWS : 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण पर हाईकोर्ट में.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे बापूलाल भंडारी, परिवार में शोक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 9, 2026, 10:35 am
KHABAR : जिला भाजपा कार्यालय पर मंत्री चौहान और खंडवा सांसद ने प्रेसवार्ता में बजट के 24 प्रावधान किए साझा, कांग्रेस की आदत है विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं में बाधा बनना, पढे़ अबरार पठान की खबर 

Share On:-

खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हाल ही में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत किए गए केंद्रीय बजट- 2026-27 में बजट की घोषणाओं और नीतियों को आम जनता तक सीधे पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर प्रेसवार्ता आयोजित की गई। इसमें प्रदेश सरकार के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग मंत्री नागर सिंह चौहान, खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने बजट के 24 महत्वपूर्ण प्रावधानों, घोषणाओं की जानकारी दी। बड़ी संख्या में पहुंचे इलेक्ट्रानिक एवं प्रिंट मीडिया के पत्रकारों से साझा की। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष नंदा ब्राह्मणे, पूर्व कृषि राज्यमंत्री एवं खरगोन विधायक बालकृष्ण पाटीदार, महेश्वर विधायक राजकुमार मेव आदि मौजूद रहे।


मंत्री चौहान ने पत्रकारों के विपक्ष द्वारा बजट पर उठाए जा रहे सवालों पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत किए गए इस बजट से समूचे देश में खुशी का माहौल है, इसे विकसित भारत के संकल्प को गति देने वाला बजट बताया जा रहा है, वहीं कांग्रेस की आदत बन गई है, देश के विकास के लिए बनाई जा रही योजनाओं, जनकल्याणकारी योजनाओं में खामियां निकालना, बाधाएं खड़ी करना। लेकिन जनता के सरकार पर भरोसे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर विश्वास के चलते देश के तेजी से विकास कर रहा है। यह बजट बुनियादी ढांचे, पर्यावरण और नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने वाला बजट है। इस बजट में महानगर, शहर विकास के साथ ही ग्रामीण विकास और ग्रामीण रोजगार, महिला सशक्तिकरण, युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का भी ध्यान रखा गया है। 


इस बजट को ज्ञान का बजट कहें तो अतिश्योक्ति नही होगी। क्योंकि इसमें जी-गरीब, व्हाय युवा, ए- अन्नदाता और एन- नारी शक्ति को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मोदी सरकार ने अपने संकल्प को दोहराया है। यह बजट देश के 140 करोड़ नागरिकों के सपनों, आकांक्षाओं और भविष्य की मजबूत नींव रखने वाला बजट है। यह बजट गरीब, किसान, युवा, महिला, मध्यमवर्ग और उद्यमी के सशक्तिकरण की स्पष्ट दिशा का मार्ग प्रशस्त करता है। 


यह बजट इतिहास के उस बजट के रुप में याद किया जाएगा, जिसने विकसित भारत के संकल्प को पुर्ण किए जाने की दिशा में बढ़ते भारत के कदमों को गति दी है। पत्रकारवार्ता का संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष परसराम चौहान ने किया। इस दौरान पूर्व जिला मीडिया प्रभारी मोहन जायसवाल सहित पत्रकार साथी मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE