BREAKING NEWS
BIG REPORT : पॉकेट गवाह मामले में बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर के त्रिलोक नगर में खौफनाक रात,.. <<     KHABAR : इंदौर का आईएसबीटी बनेगा आधुनिक.. <<     KHABAR : महाकाल क्षेत्र में अब एआई से निगरानी,.. <<     BIG NEWS : 25 हजार रूपये के इनामी अपराधी की तलाश हुई.. <<     शहडोल में चिकन पार्टी के विवाद ने छीनी पिता.. <<     KHABAR : 5 डे बैंकिंग की मांग को लेकर 12 अगस्त को सड़क.. <<     BIG NEWS : 50 करोड़ के सीएम राइज विद्यालय पर सवाल, नीमच.. <<     KHABAR : स्कूली बच्चों के जानलेवा सफर पर हाईकोर्ट.. <<     KHABAR : बस स्टैंड ग्रिड पर 93 लाख की लागत से बढ़ी.. <<     KHABAR : 500 रुपये की चिकन पार्टी बनी मौत की वजह, बेटे.. <<     MP में सूखे जैसे हालात! औसत से 18% कम बारिश, 49 जिलों.. <<     रामपुरा में NSUI की प्रेस वार्ता, हाई कोर्ट के.. <<     खरगोन को मिली नई रफ्तार, ₹2.5 करोड़ के विकास.. <<     BIG NEWS : 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण पर हाईकोर्ट में.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे बापूलाल भंडारी, परिवार में शोक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 9, 2026, 11:20 am
KHABAR : हर-हर गाय, घर-घर गाय के संकल्प के साथ सेगांव पहुँचे भाजपा नेता राजेंद्र सिंह राजपूत, प्रदेश में गौ-सेवा और सनातन संस्कृति के संरक्षण हेतु एक अनूठे संकल्प, पढे़ जय गुप्ता की खबर 

Share On:-

सेगांव। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत इन दिनों प्रदेश में गौ-सेवा और सनातन संस्कृति के संरक्षण हेतु एक अनूठे संकल्प पर हैं। हर-हर गाय, घर-घर गाय के ध्येय वाक्य के साथ राजपूत मध्य प्रदेश की 108 प्रमुख गौशालाओं के दर्शन और वहां से गौ रज (चरण धूलि) प्राप्त करने की संकल्प यात्रा निकाल रहे हैं। इसी क्रम में आज उनका प्रवास खरगोन जिले के सेगांव में हुआ। सेगांव पहुँचने पर उन्होंने क्षेत्र की प्रसिद्ध देवी श्री लालबाई फूलबाई माताजी मंदिर प्रांगण में स्थित श्री कामधेनु गौशाला धाम में दर्शन किए। यहाँ उन्होंने विधि-विधान से गौ-माता की पूजा-अर्चना की और गौ-आशीर्वाद के रूप में गौ रज प्राप्त की। राजपूत ने इस अवसर पर कहा कि गौ-सेवा ही वास्तविक राष्ट्र सेवा है और उनका लक्ष्य जन-जन को गौ संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।

 

भाजपा पदाधिकारियों और स्थानीय ग्रामीणों द्वारा राजेंद्र सिंह राजपूत का स्वागत किया गया। यात्रा के दौरान राजेंद्र सिंह राजपूत ने गौशाला की व्यवस्थाओं की सराहना की और उपस्थित कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रत्येक घर में गौ-माता के महत्व को पहुँचाने का कार्य करें। इस आयोजन में बड़ी संख्या में गौ-भक्त और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE