BREAKING NEWS
BIG REPORT : पॉकेट गवाह मामले में बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर के त्रिलोक नगर में खौफनाक रात,.. <<     KHABAR : इंदौर का आईएसबीटी बनेगा आधुनिक.. <<     KHABAR : महाकाल क्षेत्र में अब एआई से निगरानी,.. <<     BIG NEWS : 25 हजार रूपये के इनामी अपराधी की तलाश हुई.. <<     शहडोल में चिकन पार्टी के विवाद ने छीनी पिता.. <<     KHABAR : 5 डे बैंकिंग की मांग को लेकर 12 अगस्त को सड़क.. <<     BIG NEWS : 50 करोड़ के सीएम राइज विद्यालय पर सवाल, नीमच.. <<     KHABAR : स्कूली बच्चों के जानलेवा सफर पर हाईकोर्ट.. <<     KHABAR : बस स्टैंड ग्रिड पर 93 लाख की लागत से बढ़ी.. <<     KHABAR : 500 रुपये की चिकन पार्टी बनी मौत की वजह, बेटे.. <<     MP में सूखे जैसे हालात! औसत से 18% कम बारिश, 49 जिलों.. <<     रामपुरा में NSUI की प्रेस वार्ता, हाई कोर्ट के.. <<     खरगोन को मिली नई रफ्तार, ₹2.5 करोड़ के विकास.. <<     BIG NEWS : 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण पर हाईकोर्ट में.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे बापूलाल भंडारी, परिवार में शोक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 9, 2026, 12:20 pm
BIG NEWS : नई नवेली बहू की पहली यात्रा में मौत से सामना, चलती सीएनजी कार में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से ऐसे बचीं 6 जानें, पढे़ खबर 

Share On:-

शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में उस वक्त अफरा-तफरी और भगदड़ जैसी स्थिति निर्मित हो गई, जब शादी के बाद पहली बार बहू को मायके से ससुराल ला रही एक सीएनजी अर्टिगा कार में अचानक आग लग गई। यह हादसा शहडोल चौपाटी के समीप सरावगी पेट्रोल पंप के पास हुआ, जहां चलती कार से धुआं और आग की लपटें उठती देख मौके पर हड़कंप मच गया। 


जानकारी के अनुसार शहडोल जिला मुख्यालय की पुरानी बस्ती निवासी रामजी गुप्ता के बेटे की करीब तीन माह पहले देवसर में शादी हुई थी, शादी के बाद पहली बार बहू की विदाई कराकर परिवार के लोग शहडोल लौट रहे थे, इसके लिए उन्होंने शहडोल की विराट कैब की एक सीएनजी अर्टिगा कार किराए पर ली थी। कार में ड्राइवर सहित कुल 6 लोग सवार थे, जिनमें नई नवेली बहू भी शामिल थी। जैसे ही कार शहडोल चौपाटी के पास सरावगी पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंची, तभी अचानक शॉर्ट सर्किट के चलते कार में आग लग गई। कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत गाड़ी को सड़क किनारे खड़ा किया और बिना समय गंवाए सभी सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, इस त्वरित कार्रवाई के चलते एक बड़ा हादसा टल गया और सभी की जान बच गई। 


हालांकि देखते ही देखते कार पूरी तरह आग की चपेट में आ गई और जलकर खाक हो गई, सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक वाहन पूरी तरह नष्ट हो चुका था। घटना के दौरान सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और कई लोग इस भयावह दृश्य को अपने मोबाइल कैमरों में कैद करते नजर आए। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर तक यातायात भी प्रभावित रहा, गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन शादी की खुशियों के बीच यह घटना लंबे समय तक लोगों को दहला देने वाली बन गई। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE