BREAKING NEWS
BIG REPORT : पॉकेट गवाह मामले में बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर के त्रिलोक नगर में खौफनाक रात,.. <<     KHABAR : इंदौर का आईएसबीटी बनेगा आधुनिक.. <<     KHABAR : महाकाल क्षेत्र में अब एआई से निगरानी,.. <<     BIG NEWS : 25 हजार रूपये के इनामी अपराधी की तलाश हुई.. <<     शहडोल में चिकन पार्टी के विवाद ने छीनी पिता.. <<     KHABAR : 5 डे बैंकिंग की मांग को लेकर 12 अगस्त को सड़क.. <<     BIG NEWS : 50 करोड़ के सीएम राइज विद्यालय पर सवाल, नीमच.. <<     KHABAR : स्कूली बच्चों के जानलेवा सफर पर हाईकोर्ट.. <<     KHABAR : बस स्टैंड ग्रिड पर 93 लाख की लागत से बढ़ी.. <<     KHABAR : 500 रुपये की चिकन पार्टी बनी मौत की वजह, बेटे.. <<     MP में सूखे जैसे हालात! औसत से 18% कम बारिश, 49 जिलों.. <<     रामपुरा में NSUI की प्रेस वार्ता, हाई कोर्ट के.. <<     खरगोन को मिली नई रफ्तार, ₹2.5 करोड़ के विकास.. <<     BIG NEWS : 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण पर हाईकोर्ट में.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे बापूलाल भंडारी, परिवार में शोक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 9, 2026, 12:47 pm
KHABAR : मुरैना के देवेश ने चेन्नई में किया था भारत का नाम रोशन, कलेक्टर ने जगदंबा पैलेस में गोल्ड मेडल जीतने वाले मासूम बच्चे का किया सम्मान, पढे़ खबर 

Share On:-

मुरैना। जिले के लिए बड़े ही गौरव की बात है,जहां मुरैना जिले के मासूम देवेश अग्रवाल ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत का नाम रोशन कर दिया है।बता दे कि मुरैना जिले के रहने वाले देवेश अग्रवाल, जो कि सोनू अग्रवाल के पुत्र है। उन्होंने चेन्नई में आयोजित एशियन पैसिफिक डाउन सिंड्रोम फेडरेशन यानी एपीडीएसएफ 2026 प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। 


इस प्रतियोगिता में एशिया के करीब 10 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था।जहां देवेश ने अपनी मेहनत और लगन से सभी को पीछे छोड़ते हुए शानदार प्रदर्शन किया था। देवेश अग्रवाल ने सॉफ्टबॉल थ्रो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर पहला स्थान प्राप्त किया,तो  वहीं 100 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतकर दूसरा स्थान हासिल किया था। देवेश की यह उपलब्धि सिर्फ उनके परिवार के लिए ही नहीं बल्कि पूरे मुरैना जिले और भारत के लिए गर्व की बात है। 


देवेश ने यह साबित कर दिया कि प्रतिभा किसी सीमा की मोहताज नहीं होती, उनकी यह सफलता उन सभी विशेष बच्चों के लिए प्रेरणा है, जो अपने हौसले और आत्मविश्वास के दम पर आगे बढ़ रहे हैं। रविवार को जगदंबा पैलेस में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया।


इस कार्यक्रम में मुरैना कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ विशेष रूप से पहुंचे। जहां उन्होंने रविवार करीब 4 बजे देवेश सहित अन्य मासूम बच्चों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजकों द्वारा मुरैना कलेक्टर का भी सम्मान किया गया। इस मौके पर मुरैना कलेक्टर ने कहा कि “हमारे लिए बहुत गर्व की बात है कि देवेश ने मेहनत करके पूरे जिले का नाम रोशन किया है। “देवेश की उपलब्धि पूरे जिले के लिए प्रेरणा है।ऐसे बच्चों को हर स्तर पर समर्थन दिया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE