मंदसौर। संस्कृति विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा शिव-सत्य की कला अभिव्यक्तियों पर केंद्रित “महादेव महोत्सव” का आयोजन 15 फरवरी 2026 को सायं 6रू30 बजे से पशुपतिनाथ मंदिर परिसर स्थित आराधना हॉल में किया जाएगा। यह आयोजन जिला प्रशासन मंदसौर के सहयोग से संपन्न होगा।
महोत्सव के अंतर्गत लोक गायन, शिव केंद्रित नृत्य नाटिका एवं भक्ति गायन की आकर्षक प्रस्तुतियाँ होंगी। कार्यक्रम की शुरुआत इंदौर के मुकेश चौहान एवं साथी कलाकारों द्वारा लोक गायन से होगी। इसके पश्चात देवास के प्रफुल्ल सिंह गहलोत एवं उनके साथी कलाकारों द्वारा शिव विषयक नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी जाएगी। समारोह की अंतिम कड़ी में भोपाल के अखिलेश तिवारी एवं साथी कलाकार भगवान शिव पर आधारित भक्ति गायन प्रस्तुत करेंगे।
महादेव महोत्सव के माध्यम से शिव तत्व, भक्ति और लोक संस्कृति को जनमानस तक पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है।