BREAKING NEWS
BIG REPORT : पॉकेट गवाह मामले में बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर के त्रिलोक नगर में खौफनाक रात,.. <<     KHABAR : इंदौर का आईएसबीटी बनेगा आधुनिक.. <<     KHABAR : महाकाल क्षेत्र में अब एआई से निगरानी,.. <<     BIG NEWS : 25 हजार रूपये के इनामी अपराधी की तलाश हुई.. <<     शहडोल में चिकन पार्टी के विवाद ने छीनी पिता.. <<     KHABAR : 5 डे बैंकिंग की मांग को लेकर 12 अगस्त को सड़क.. <<     BIG NEWS : 50 करोड़ के सीएम राइज विद्यालय पर सवाल, नीमच.. <<     KHABAR : स्कूली बच्चों के जानलेवा सफर पर हाईकोर्ट.. <<     KHABAR : बस स्टैंड ग्रिड पर 93 लाख की लागत से बढ़ी.. <<     KHABAR : 500 रुपये की चिकन पार्टी बनी मौत की वजह, बेटे.. <<     MP में सूखे जैसे हालात! औसत से 18% कम बारिश, 49 जिलों.. <<     रामपुरा में NSUI की प्रेस वार्ता, हाई कोर्ट के.. <<     खरगोन को मिली नई रफ्तार, ₹2.5 करोड़ के विकास.. <<     BIG NEWS : 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण पर हाईकोर्ट में.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे बापूलाल भंडारी, परिवार में शोक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 9, 2026, 12:59 pm
KHABAR : मंदसौर के सुशासन भवन में साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक सम्पन्न, ग्राम लदुना एवं कनघट्टी को सौर ग्राम बनाने के दिए निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। सुशासन भवन स्थित सभागृह में साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अपर कलेक्टर एकता जायसवाल, सीईओ जिला पंचायत अनुकूल जैन सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान ऊर्जा विभाग को निर्देशित किया गया कि ग्राम लदुना एवं कनघट्टी को सौर ग्राम के रूप में विकसित करने हेतु आवश्यक सभी कार्यवाही शीघ्र पूर्ण की जाए। साथ ही “संकल्प से समाधान” अभियान अंतर्गत प्राप्त सभी आवेदनों की ऑनलाइन प्रविष्टि सुनिश्चित कर अधिक से अधिक हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए गए। 

लीड बैंक मैनेजर को निर्देशित किया गया कि विभिन्न विभागों के निष्क्रिय बैंक खातों को तत्काल सक्रिय कराया जाए। उद्यानिकी विभाग को पीएमएफएमई योजना अंतर्गत बैंकों में लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण हेतु समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए। पशुपालन विभाग को कामधेनु योजना के अंतर्गत अधिक प्रकरण तैयार करने तथा बीएलसीसी बैठक में विभाग प्रमुखों को बैंकों के माध्यम से अधिकाधिक प्रकरणों के निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। मछली पालन विभाग को किसान क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ अधिक से अधिक कृषकों तक पहुंचाने के लिए कहा गया। कृषि विभाग एवं लीड बैंक मैनेजर को फसल बीमा संबंधी शिकायतों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए गए। जल अर्पण उत्सव के अंतर्गत पीएचई विभाग को पूर्ण कार्यों का हैंडओवर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का शीघ्र समाधान करने पर जोर दिया गया। गेहूं उपार्जन पंजीयन कार्य 7 मार्च तक संचालित रहेगा तथा 10 फरवरी से सत्यापन कार्य प्रारंभ होगा। नापतोल विभाग को सभी तोलकांटों का सत्यापन करने एवं संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। बैठक में सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं समयबद्ध लक्ष्य पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE