BREAKING NEWS
BIG REPORT : पॉकेट गवाह मामले में बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर के त्रिलोक नगर में खौफनाक रात,.. <<     KHABAR : इंदौर का आईएसबीटी बनेगा आधुनिक.. <<     KHABAR : महाकाल क्षेत्र में अब एआई से निगरानी,.. <<     BIG NEWS : 25 हजार रूपये के इनामी अपराधी की तलाश हुई.. <<     शहडोल में चिकन पार्टी के विवाद ने छीनी पिता.. <<     KHABAR : 5 डे बैंकिंग की मांग को लेकर 12 अगस्त को सड़क.. <<     BIG NEWS : 50 करोड़ के सीएम राइज विद्यालय पर सवाल, नीमच.. <<     KHABAR : स्कूली बच्चों के जानलेवा सफर पर हाईकोर्ट.. <<     KHABAR : बस स्टैंड ग्रिड पर 93 लाख की लागत से बढ़ी.. <<     KHABAR : 500 रुपये की चिकन पार्टी बनी मौत की वजह, बेटे.. <<     MP में सूखे जैसे हालात! औसत से 18% कम बारिश, 49 जिलों.. <<     रामपुरा में NSUI की प्रेस वार्ता, हाई कोर्ट के.. <<     खरगोन को मिली नई रफ्तार, ₹2.5 करोड़ के विकास.. <<     BIG NEWS : 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण पर हाईकोर्ट में.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे बापूलाल भंडारी, परिवार में शोक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 9, 2026, 1:16 pm
KHABAR : अरनिया पीठा में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का एमएसएमई क्रेडिट कैंप, 15 करोड़ के ऋण स्वीकृति पत्र वितरित, 200 व्यापारियों को मिला लाभ, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की कृषि उपज मंडी, अरनिया पीठा शाखा में शनिवार को एमएसएमई क्रेडिट कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भोपाल अंचल के अंचल प्रमुख धीरज गोयल रहे, जबकि अध्यक्षता रतलाम क्षेत्रीय प्रमुख संतोष कुमार ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में रतलाम एलडीएम मोहनलाल मीणा एवं मंडी सचिव आर. वासुनिया उपस्थित रहे।

क्रेडिट कैंप में क्षेत्र के लगभग 200 व्यापारियों ने सहभागिता की और बैंक की विभिन्न एमएसएमई योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर अरनिया पीठा शाखा के अनुराग धुर्वे, रिंगनोद शाखा के सुशील रायकर, कालूखेड़ा शाखा के वैभव व्यास, जावरा शाखा के विकास गौर एवं बड़ावदा शाखा के शंकर चौहान द्वारा संयुक्त रूप से पात्र हितग्राहियों को लगभग 15 करोड़ रुपये के एमएसएमई ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए गए।

कार्यक्रम के आयोजक अरनिया पीठा शाखा के शाखा प्रबंधक अनुराग धुर्वे रहे। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय कार्यालय के मार्केटिंग प्रमुख त्रिलोक सांकला ने किया।

बैंक अधिकारियों ने बताया कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा एमएसएमई क्षेत्र को प्रोत्साहित करने एवं स्थानीय व्यापारियों को आर्थिक सशक्तिकरण प्रदान करने के उद्देश्य से इस प्रकार के क्रेडिट कैंप निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE