BREAKING NEWS
BIG REPORT : पॉकेट गवाह मामले में बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर के त्रिलोक नगर में खौफनाक रात,.. <<     KHABAR : इंदौर का आईएसबीटी बनेगा आधुनिक.. <<     KHABAR : महाकाल क्षेत्र में अब एआई से निगरानी,.. <<     BIG NEWS : 25 हजार रूपये के इनामी अपराधी की तलाश हुई.. <<     शहडोल में चिकन पार्टी के विवाद ने छीनी पिता.. <<     KHABAR : 5 डे बैंकिंग की मांग को लेकर 12 अगस्त को सड़क.. <<     BIG NEWS : 50 करोड़ के सीएम राइज विद्यालय पर सवाल, नीमच.. <<     KHABAR : स्कूली बच्चों के जानलेवा सफर पर हाईकोर्ट.. <<     KHABAR : बस स्टैंड ग्रिड पर 93 लाख की लागत से बढ़ी.. <<     KHABAR : 500 रुपये की चिकन पार्टी बनी मौत की वजह, बेटे.. <<     MP में सूखे जैसे हालात! औसत से 18% कम बारिश, 49 जिलों.. <<     रामपुरा में NSUI की प्रेस वार्ता, हाई कोर्ट के.. <<     खरगोन को मिली नई रफ्तार, ₹2.5 करोड़ के विकास.. <<     BIG NEWS : 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण पर हाईकोर्ट में.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे बापूलाल भंडारी, परिवार में शोक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 9, 2026, 1:42 pm
KHABAR : रतलाम जिले में कृषि रथ अभियान, किसानों को मिलेगी वैज्ञानिक खेती की सीख, जैविक खेती से लेकर फसल विविधीकरण तक अन्नदाताओं का करेगा मार्गदर्शन, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास श्रीमती नीलम सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन के निर्देशानुसार कृषक कल्याण वर्ष- 2026 के अंतर्गत जिले में 11 जनवरी से 11 फरवरी तक कृषि रथ का संचालन किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य किसानों को कृषि की नवीन एवं वैज्ञानिक तकनीकों की जानकारी प्रदान करना है।

कृषि रथ के माध्यम से कृषि एवं उससे संबद्ध विभागों- जैसे उद्यानिकी, पशुपालन, आत्मा, मत्स्य पालन आदिके विशेषज्ञों एवं कृषि वैज्ञानिकों का किसानों से सीधा संवाद स्थापित किया जा रहा है। भ्रमण के दौरान किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने, पराली न जलाने, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन, कीट एवं रोग प्रबंधन, कृषि को लाभकारी व्यवसाय बनाने के उपायों तथा फसल विविधीकरण से संबंधित जानकारी दी जा रही है।

इसके साथ ही किसानों को प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना, ई-विकास प्रणाली के अंतर्गत ई-टोकन उर्वरक वितरण व्यवस्था सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है।

कृषि रथ 9 फरवरी को जिले के विभिन्न विकासखंडों की ग्राम पंचायतों में भ्रमण करेगा। इनमें विकासखंड आलोट के मिनावदा, कालूखेड़ी, डेलवासा, खारवाकला, विकासखंड बाजना के तम्बोलिया, गुजरपड़ा, टड़ा, विकासखंड सैलाना के बावड़ी, तालाब बोर्डिंग,विकासखंड रतलाम के कनेरी, मोरवानी, तितरी, तथा विकासखंड जावरा के डुमाहेड़ा, गुर्जर बर्डिया, निम्बोदिया शामिल हैं।

किसान भाइयों से अपील की गई है कि वे अपने-अपने ग्राम पंचायतों में आयोजित कार्यक्रमों में सहभागिता कर कृषि से संबंधित नवीन योजनाओं एवं तकनीकों की जानकारी प्राप्त करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE