नीमच। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार मछुआ समुदाय के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। वर्ष 2026-27 के लिए मत्स्य पालन गतिविधियों के विकास और विस्तार हेतु कुल 412.89 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है।
इसमें प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत 181 करोड़ रुपये और मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना के लिए 150 करोड़ रुपये का बजट शामिल है। इस कदम का उद्देश्य मछुआ समुदाय की आर्थिक स्थिति मजबूत करना और मत्स्य पालन क्षेत्र में रोजगार व आय सृजन को बढ़ावा देना है।