BREAKING NEWS
KHABAR : एसपी पुनीत गेहलोत से मिले झुग्गी-बस्ती के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड के ‘वंडर वृक्ष रथ’ का.. <<     NEWS : बिरला शिक्षा केंद्र में विधिक साक्षरता.. <<     BIG NEWS : नीमच में रॉन्ग साइड की रफ्तार पड़ी भारी,.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में उमड़ा फरियादियों का सैलाब,.. <<     शिवपुरी में तीन महीने से राशन के लिए तरस रहे.. <<     NEWS : सावन के पहले सोमवार पर खरड़ेश्वर महादेव में.. <<     NEWS : बद्रीलाल जाट बने भाजपा किसान मोर्चा.. <<     NEWS : सफाई भर्ती को लेकर अखिल भारतीय सफाई मजदूर.. <<     NEWS : राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेंथी और.. <<     KHABAR : सुप्रभात मित्र मंडल की पिकनिक पार्टी में.. <<     KHABAR : महाप्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय ने.. <<     KHABAR : श्रीकृष्ण चौक की मांग पर नारायणी सेना का.. <<     KHABAR : वेयरहाउस में रखी धनिया पर धोखाधड़ी का आरोप,.. <<     KHABAR : बरसाती पानी की निकासी रोकने का आरोप, किसान.. <<     KHABAR : झंझारवाड़ा में ग्रामीणों ने उठाईं मूलभूत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 27, 2026, 5:27 pm
KHABAR : पोषण ट्रैकर में कोई भी बच्चा न छूटे, शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करें, जिला पोषण समिति की बैठक में जिला पंचायत सीईओ अनुकूल जैन ने दिए निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिला पोषण समिति की बैठक सुशासन भवन स्थित  कलेक्टर सभागार में आयोजित की गई। बैठक अनुकूल जैन सीईओ जिला पंचायत द्वारा ली गई। बैठक में  बीएल विश्नोई, जिला कार्यक्रम अधिकारी, टेरेसा  मिंज, जिला शिक्षा अधिकारी सहित जिले के सभी सीडीपीओ, सुपरवाइजर एवं विकास खंड समन्वयक उपस्थित रहे। बैठक में निर्देश दिए गए कि पोषण ट्रैकर पर एक भी बच्चा पंजीयन से वंचित न रहे तथा सभी पात्र बच्चों का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित कर उन्हें पात्रता अनुसार, टेक होम राशन, गरम ताज़ा नाश्ता भोजन  और प्री स्कूल की सेवाओं से लाभान्वित किया जाए। प्री-स्कूल एजुकेशन के प्रतिशत में सुधार करने तथा जन्म से 6 वर्ष तक के बच्चों का पंजीयन 75 प्रतिशत से अधिक करने के लिए विशेष सर्वे अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। साथ ही अगली बैठक में पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के पालन से संबंधित डाटा  तुलनात्मक रूप से प्रस्तुत करने तथा उसकी तुलनात्मक समीक्षा करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में निर्देश दिए गए कि किराए के भवनों में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों के निकट यदि कोई शासकीय भवन खाली उपलब्ध हो तो उसकी सूची तैयार कर प्रेषित की जाए। सक्षम  आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोषण वाटिका एवं रैन वाटर हार्वेस्टिंग  लगाने का कार्य ग्राम पंचायत से समन्वय विकसित करने तथा  पोषण वाटिका में विशेष रूप से फलदार पौधे  तथा  सहजन (सुरजना) के पौधे लगाने के निर्देश भी दिए गए। गर्भवती एवं धात्री माताओं के पंजीयन के संबंध में निर्देश दिए गए कि एएनएम की सूची का आंगनबाड़ी केन्द्रों की सूची से मिलान किया जाए, ताकि किसी प्रकार का मिसमैच सामने आ सके। सभी गतिविधियों को सर्वे आधारित बनाने, मैदानी भ्रमण बढ़ाने तथा आशा और एएनएम कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए  गये। बैठक में निर्देश दिए गए कि कुपोषित महिला एवं बच्चों को एनआरसी में भर्ती कर उनका पूर्ण उपचार सुनिश्चित किया जाए। साथ ही दूसरी संतान के जन्म पर पात्र हितग्राहियों का प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में अनिवार्य रूप से पंजीयन कराया जाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE