BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड के ‘वंडर वृक्ष रथ’ का.. <<     NEWS : बिरला शिक्षा केंद्र में विधिक साक्षरता.. <<     BIG NEWS : नीमच में रॉन्ग साइड की रफ्तार पड़ी भारी,.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में उमड़ा फरियादियों का सैलाब,.. <<     शिवपुरी में तीन महीने से राशन के लिए तरस रहे.. <<     NEWS : सावन के पहले सोमवार पर खरड़ेश्वर महादेव में.. <<     NEWS : बद्रीलाल जाट बने भाजपा किसान मोर्चा.. <<     NEWS : सफाई भर्ती को लेकर अखिल भारतीय सफाई मजदूर.. <<     NEWS : राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेंथी और.. <<     KHABAR : सुप्रभात मित्र मंडल की पिकनिक पार्टी में.. <<     KHABAR : महाप्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय ने.. <<     KHABAR : श्रीकृष्ण चौक की मांग पर नारायणी सेना का.. <<     KHABAR : वेयरहाउस में रखी धनिया पर धोखाधड़ी का आरोप,.. <<     KHABAR : बरसाती पानी की निकासी रोकने का आरोप, किसान.. <<     KHABAR : झंझारवाड़ा में ग्रामीणों ने उठाईं मूलभूत.. <<     KHABAR : रतलाम में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर चला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 27, 2026, 5:59 pm
KHABAR : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर कसरावद में पेरा लीगल वॉलिंटियर्स की बैठक आयोजित, पढे़ अबरार पठान की खबर 

Share On:-

कसरावद। तहसील विधिक सेवा समिति कसरावद द्वारा आगामी 14 मार्च को आयोजित नेशनल लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं आमजन को विधिक सेवाओं और शासकीय योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से न्यायालय परिसर कसरावद में पेरा लीगल वॉलिंटियर्स की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।


बैठक की अध्यक्षता करते हुए समिति की अध्यक्ष मीता पवार जंदेल ने उपस्थित वॉलिंटियर्स को निर्देशित किया कि वे डोर-टू-डोर संपर्क कर आम नागरिकों को नेशनल लोक अदालत के महत्व और उससे मिलने वाले लाभों की जानकारी दें। उन्होंने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से लंबित प्रकरणों का त्वरित, सुलभ एवं आपसी सहमति से समाधान संभव है, जिससे समय और धन दोनों की बचत होती है।


अध्यक्ष ने वॉलिंटियर्स से कहा कि वे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचकर उन्हें विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदत्त निःशुल्क कानूनी सहायता एवं विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी दें, ताकि पात्र हितग्राही इनका लाभ उठा सकें।


इस अवसर पर अध्यक्ष श्रीमती पवार जंदेल ने आमजनों से अपील की कि वे 14 मार्च को आयोजित नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने लंबित प्रकरणों का निराकरण कराएं और इस अवसर का लाभ लें।


बैठक में उपस्थित पेरा लीगल वॉलिंटियर्स आकिल खान, देवदत्त एक्कल, सुदर्शन गोखले, जगदीश वर्मा एवं सुधीर सराफ ने लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE