नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशन में लोक स्वा.यां.विभाग द्वारा जिला स्तर पर ग्रीष्मकाल में पेयजल समस्याओं के त्वरित निराकरण, जलजनित बीमारियों पर नियंत्रण एवं रोकथाम तथा पेयजल व्यवस्था के सुचारू संचालन हेतु जिला स्तरीय नियंत्रण प्रकोष्ठ कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। नियंत्रण प्रकोष्ठ (कंट्रोल रूम) प्रभारी खुशवंत सिह राठौर उपयंत्री मोबाईल नंबर 9826459949 है। नियंत्रण प्रकोष्ठ (कंट्रोल रूम) का दूरभाष क्रमांक 07423-230192 है। कंट्रोल रूम पर प्रातः 9 से सांय 5 बजे तक रणजीत सिंह गुर्जर भृत्य मोबाइल नंबर 9009488746 एवं प्रातः 11 से शाम 7 बजे तक जगदीश बैरवा स्थल सहायक मोबाइल नंबर 9424567580 की ड्यूटी लगाई गई हैं।
कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग दीपेश वास्पत ने बताया कि कंट्रोल रूप पर अवकाश के दिवस में गोपीलाल खारोल, आउटसोर्सिंग कर्मचारी मोबाइल नंबर 898603395 प्रातः 10 से शाम 6 बजे तक कार्यरत रहेंगे। उक्त अधिकारी-कर्मचारी दूरभाष पर प्राप्त होने वाली पेयजल संबंधित शिकायत पंजी में दर्ज कर संबंधित क्षेत्र के सहायक यंत्री, उपयंत्री को पेयजल संबंधी जानकारी से अवगत कराएंगे एवं पेयजल समस्या निराकरण पश्चात निराकरण संबंधी कार्रवाई भी शिकायत पंजी में दर्ज करेंगे। उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।