देवरी खवासा। ज्ञानोदय विद्या मंदिर देवरी खवासा में आयोजित एक सादे समारोह में कक्षा चौथी के छात्र युवराज गुर्जर को बेस्ट हैंडराइटिंग अवार्ड से सम्मानित किया गया। कक्षा चतुर्थ के सभी बालक-बालिकाओं में युवराज की लिखावट सबसे साफ, सुंदर और सुस्पष्ट पाई गई।
विद्यालय के प्राचार्य राधेश्याम सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे सत्र के दौरान कॉपियों के मूल्यांकन में युवराज गुर्जर की हैंडराइटिंग सर्वश्रेष्ठ रही, जिसके आधार पर उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया गया।
इस अवसर पर प्राचार्य द्वारा युवराज गुर्जर (पिता -बद्रीलाल गुर्जर) को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय स्टाफ ने भी बालक के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी।
विद्यालय परिवार ने आशा व्यक्त की कि युवराज आगे भी इसी प्रकार अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय व परिवार का नाम रोशन करेंगे।