BREAKING NEWS
KHABAR : एसपी पुनीत गेहलोत से मिले झुग्गी-बस्ती के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड के ‘वंडर वृक्ष रथ’ का.. <<     NEWS : बिरला शिक्षा केंद्र में विधिक साक्षरता.. <<     BIG NEWS : नीमच में रॉन्ग साइड की रफ्तार पड़ी भारी,.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में उमड़ा फरियादियों का सैलाब,.. <<     शिवपुरी में तीन महीने से राशन के लिए तरस रहे.. <<     NEWS : सावन के पहले सोमवार पर खरड़ेश्वर महादेव में.. <<     NEWS : बद्रीलाल जाट बने भाजपा किसान मोर्चा.. <<     NEWS : सफाई भर्ती को लेकर अखिल भारतीय सफाई मजदूर.. <<     NEWS : राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेंथी और.. <<     KHABAR : सुप्रभात मित्र मंडल की पिकनिक पार्टी में.. <<     KHABAR : महाप्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय ने.. <<     KHABAR : श्रीकृष्ण चौक की मांग पर नारायणी सेना का.. <<     KHABAR : वेयरहाउस में रखी धनिया पर धोखाधड़ी का आरोप,.. <<     KHABAR : बरसाती पानी की निकासी रोकने का आरोप, किसान.. <<     KHABAR : झंझारवाड़ा में ग्रामीणों ने उठाईं मूलभूत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 27, 2026, 7:47 pm
BIG REPORT : सागौर-गुणावद में दो रोड ओवर ब्रिजों का लोकार्पण, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने किया उद्घाटन, नई रेल लाइन निर्माण को भी मिलेगी गति, पढ़े आरिफ मंसूरी की खबर

Share On:-

रतलाम। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल की इंदौर–दाहोद नई रेल लाइन परियोजना के अंतर्गत 27 फरवरी 2026 को दो रेल ओवर ब्रिजों का लोकार्पण माननीया केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर द्वारा अन्‍य गणमान्‍य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्‍न हुआ ।

रोड ओवर ब्रिज संख्‍या 234 ए दो लेन की ओवर ब्रिज है जिसका निर्माण पूर्ण हो गया है इसके साथ ही रोड़ ओवर ब्रिज संख्‍या 221 ए फोर लेन की है इसके दो लेन को सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए खोल दिया गया है तथा शेष दो लेन को भी शीघ्र ही सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए खोल दिया जाएगा।   

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इन दोनों रोड ओवर ब्रिजों को का निर्माण लागत लगभग 107 करोड़ है जिसका लोकार्पण माननीया केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर द्वारा किया गया है इन दोनों ब्रिजों को सड़क यातायात के लिए प्रारंभ किए जाने से आमजन को सुरक्षित एवं निर्बाध आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी साथ ही इससे नई रेल लाइन के निर्माण कार्य में भी सुगमता आएगी तथा कार्य को और अधिक गति मिलेगी।

रोड ओवर ब्रिज संख्‍या 234 ए इंडोरामा एवं सुहागपुरा को जोड़ता है तथा रोड ओवर ब्रिज संख्‍या 221 ए लेवड़ एवं मानपुर रोड को जोड़ता है ।

इस कार्यक्रम में पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल की ओर से मंडल रेल प्रबंधक अश्वनी कुमार सहित निर्माण एवं वाणिज्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE