BREAKING NEWS
REPORT : खेत तक जाने का रास्ता बंद होने से 80 वर्षीय.. <<     देवास में दुखद घटना, स्टेशन रोड के हार्डवेयर.. <<     पोलायकलां में भक्ति और आस्था का सैलाब,.. <<     REPORT : फसल बीमा राशि नहीं मिलने से परेशान.. <<     KHABAR : मौलाना जरजिस के बयान पर समाजसेवी शकील.. <<     BIG NEWS : नीमच की काली पुलिया के पास ट्रैक पर मिली.. <<     NEWS : छात्रावासों का उपखंड अधिकारियों ने किया.. <<     KHABAR : दतिया चुनाव से लौटने पर राजानी का जोरदार.. <<     नरवर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल,काशीपुर.. <<     शिव की उपनगरी माउंट आबू में आस्था का सैलाब,108.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का ऐलान, युवाओं की.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का उपनगर बघाना और लेनदेन का.. <<     NEWS : पंचायतीराज चुनाव की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं में सुधार.. <<     कसरावद में पेयजल व्यवस्था की हकीकत से रूबरू.. <<     KHABAR : नगर कुकड़ेश्वर के समीप जूना पानी स्थित.. <<     KHABAR : सहस्त्रमुकेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 1, 2026, 5:25 pm
KHABAR : नेपानगर में जिले का सबसे बड़ा भगोरिया उत्सव, हजारों आदिवासी समाजजन जुटे, विधायक ने बताया एकजुटता का प्रतीक, पढे़ खबर

Share On:-

बुरहानपुर। जिले का सबसे बड़ा भगोरिया उत्सव रविवार को नेपानगर के नेहरू स्टेडियम ग्राउंड पर मनाया गया। इस आयोजन में हजारों की संख्या में आदिवासी समाजजन शामिल हुए।

नेपानगर विधायक मंजू दादू ने मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित होकर कहा कि भगोरिया उत्सव सभी को एक परिवार के रूप में एकजुट होने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने इसे जनजातीय नृत्य, लोक संगीत और पारंपरिक परंपरा का जीवंत प्रतीक बताया।

यह उत्सव क्षेत्र में जनजातीय आबादी की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने, पारंपरिक कला और शिल्प को प्रोत्साहन देने के साथ-साथ सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला स्तरीय रूप से आयोजित किया जाता है।

पारंपरिक वेशभूषा पहन कर पहुंचे लोक दल
इस वर्ष उत्सव में कई लोक दलों ने पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। सातपायरी, भातखेड़ा, सीवल, नावरा, डाभियाखेड़ा, सांईखेड़ा, घाघरला सहित जिले के विभिन्न गांवों और आसपास के जिलों से भी आदिवासी समाज के लोग और लोक दल इसमें शामिल हुए।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष भारती विनोद पाटील, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेश चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष निलेश महाजन, आयोजन समिति अभिव्यक्ति संस्था के संरक्षक प्रवीण काटकर, नगर पालिका उपाध्यक्ष सरला काटकर, एसडीएम भागीरथ वाखला, नेपा थाना टीआई ज्ञानू जायसवाल, नगर पालिका सीएमओ मोहन सिंह अलावा और नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रकाश सिंह बैस सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र सिंह तंवर ने किया।

जनजातीय समुदाय द्वारा होली पर्व पर यह उत्सव प्रतिवर्ष मनाया जाता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE