शाजापुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार की जिला समन्वय मनोरमा सोनी ने बताया कि खोकरा कला प्रज्ञा पीठ ट्रस्ट की नवनिर्वाचित समिति सभी ग्रामवासी की सर्वसम्मति से निर्वाचित की जिसमें प्रमुख ट्रस्टी अध्यक्ष चतुर्भुज लेवे उपाध्यक्ष अरविंद पाटीदार मंडली वाले सचिव कैलाश पाटीदार टेकर वाले को नियुक्त किया गया। जिसमें ग्राम के सभी समाज के जो की भगवान के काम में समय देते हैं वह त्याग वह परोपकार की भावना रखते हैं उन सभी उपस्थित लोगों को सक्रिय सदस्य के रूप में ट्रस्ट में निर्वाचित किया गया है जो की यह मिशन केवल एक संस्था नहीं है बल्कि राष्ट्रीय जागरण, नशा उन्मूलन ,संस्कार निर्माण, पर्यावरण संरक्षण ,तथा समाज में व्याप्त बुराइयों ,के दामन हेतु निरंतर कार्यरत विश्व व्यापी अभियान है इस मौके पर बाहर से आए गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता अंबाराम राजगुरु राकेश परमार रामस्वरूप मीणा गंगा प्रसाद पाटीदार हरि चरण परमार अनिल चंद्रवंशी घनश्याम चंद्रवंशी ओम परमार कपिल परमार आदि वरिष्ठ कार्यकर्ताओं व गांव के सक्रिय सदस्य भाई बहन उपस्थित रहे।