खरगोन। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (पीएससी) द्वारा 1 मार्च 2026 को राज्य पात्रता परीक्षा (सेट) 2025 का आयोजन किया गया है। सहायक प्राध्यापक पदों की राह आसानी करने वाली इस परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों में उत्साह नजर आया। परीक्षा के लिए जिले में 16 केंद्र बनाए गए थे। दोपहर 12 से 3 बजे तक आयोजित इस परीक्षा के लिए एक घंटा पहले सुबह 11 बजे से ही परीक्षार्थी केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। यहां प्रवेश से पहले उन्हें कड़ी जांच से गुजरना पड़ा। यह परीक्षा सरकारी कॉलेजों में सहायक प्राध्यापक पदों के लिए अनिवार्य है।
परीक्षा ऑफलाइन मोड में कराई गई। एमपीपीएससी की इस अहम परीक्षा के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। इसकी निष्पक्षता और लोगों में परीक्षा के प्रति विश्वास बनाए रखने के लिए केंद्रों पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। परीक्षा देकर कक्ष से बाहर आए परीक्षार्थी गिरीश सोलंकी एवं मोतीलाल चौहान ने बताया कि हिंदी, अंग्रेजी, वाणिज्य, विज्ञान, इतिहास सहित कंप्युटर संचालन से जुड़े कुल 31 विषयों से जुड़े 150 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे गए थे। हालांकि प्रश्न पत्र बहुत टफ रहा, लेकिन अपने स्तर पर प्रयास किया है। परीक्षा देकर कक्ष से बाहर आए परीक्षार्थी गिरीश सोलंकी एवं मोतीलाल चौहान ने बताया कि हिंदी, अंग्रेजी, वाणिज्य, विज्ञान, इतिहास सहित कंप्युटर संचालन से जुड़े कुल 31 विषयों से जुड़े 150 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे गए थे। हालांकि प्रश्न पत्र बहुत टफ रहा, लेकिन अपने स्तर पर प्रयास किया है।