रतलाम। रविवार को सेजावता रोड स्थित सरकारी वेयर हाउस के समीप 10 करोड़ से बनने वाले श्री नाकोड़ा पारर्वनाथ भैरव मंदिर (श्री पार्श्व-भैरव धाम) की नींव रखी गई। शुरुआत नाकोड़ा भैरव के 51 कुंडीय अनुष्ठान से हुई। इसके बाद दोपहर 12.39 बने शुभ मुहूर्त में साढ़े तीन किलो वजनी चांदी के गैंती-फावड़े से भूमिपूजन हुआ।
सुबह 8 बजे नवकारसी के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद उज्जैन के विधिकारक हेमंत वेदमूथा ने अनुष्ठान संपन्न कराया। फिर दोपहर 12.15 बजे तारक मेहता का उल्टा चश्मा टीवी सीरियल में पत्रकार पोपटलाल की भूमिका निभाने वाले श्याम पाठक मुंबई से जावरा पहुंचे। करीब 15 मिनट मंच पर उपस्थित रहे। कलाकार को देखने के लिए लोगो का हुजूम उमड़ पड़ा कई देर तक सेल्फ़ी लेने का दौर भी चला इसके बाद दोपहर 12.39 बजे भूमिपूजन हुआ। लाभार्थी श्रेणिक धारीवाल परिवार ने चांदी की गेती, फावड़ा और तगारी से विधि पूरी की। इन्हें जैन परंपरा में शुभ और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है।