BREAKING NEWS
REPORT : खेत तक जाने का रास्ता बंद होने से 80 वर्षीय.. <<     देवास में दुखद घटना, स्टेशन रोड के हार्डवेयर.. <<     पोलायकलां में भक्ति और आस्था का सैलाब,.. <<     REPORT : फसल बीमा राशि नहीं मिलने से परेशान.. <<     KHABAR : मौलाना जरजिस के बयान पर समाजसेवी शकील.. <<     BIG NEWS : नीमच की काली पुलिया के पास ट्रैक पर मिली.. <<     NEWS : छात्रावासों का उपखंड अधिकारियों ने किया.. <<     KHABAR : दतिया चुनाव से लौटने पर राजानी का जोरदार.. <<     नरवर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल,काशीपुर.. <<     शिव की उपनगरी माउंट आबू में आस्था का सैलाब,108.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का ऐलान, युवाओं की.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का उपनगर बघाना और लेनदेन का.. <<     NEWS : पंचायतीराज चुनाव की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं में सुधार.. <<     कसरावद में पेयजल व्यवस्था की हकीकत से रूबरू.. <<     KHABAR : नगर कुकड़ेश्वर के समीप जूना पानी स्थित.. <<     KHABAR : सहस्त्रमुकेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 2, 2026, 11:16 am
KHABAR : 18 साल देश सेवा के बाद गांव लौटे रिटायर्ड फौजी ठाकुर दिलवर सिंह, रोजड़ी सहित कई गांवों में हुआ भव्य स्वागत, फूल-मालाओं, आतिशबाजी और जयकारों से गूंजा क्षेत्र, पढे़ नरेंद्र चौहान की खबर  

Share On:-

नेवरी/रोजड़ी। भारतीय थल सेना में 18 वर्षों तक देश की सेवा देने के बाद अपने गृह ग्राम लौटे रिटायर्ड फौजी ठाकुर दिलवर सिंह का क्षेत्र में भव्य और भावनात्मक स्वागत किया गया। रविवार को ग्राम रोजड़ी सहित आसपास के कई गांवों में देशभक्ति और गर्व का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने जगह-जगह स्वागत कर सेना के प्रति अपना सम्मान और कृतज्ञता प्रकट की।


स्वागत रैली रेलवे स्टेशन देवास से प्रारंभ होकर विभिन्न गांवों और चौराहों से होते हुए ग्राम रोजड़ी पहुंची। रास्ते में कई स्थानों पर सामाजिक संगठनों और ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से अभिनंदन किया। कई स्थानों पर आतिशबाजी की गई और भारत माता के जयकारों से पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया।


कार्यक्रम के दौरान बाहर से आए कई फौजी भाइयों और सेना के जवानों का भी शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। ग्राम रोजड़ी में भी ग्रामीणों ने पूरे उत्साह और गर्व के साथ सभी सैनिकों का अभिनंदन किया।


इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने सैनिकों की देशसेवा को नमन करते हुए उनके प्रति सम्मान और गौरव व्यक्त किया।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE