तराना। होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से थाना तराना पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।वही तराना एसडीओपी भविष्य भास्कर एवं थाना प्रभारी रामनारायण सिंह भदौरिया के नेर्तत्व में पुलिस बल के द्वारा क्षेत्र के पेट्रोल पंप चौपाटी कुंडी चौराहा, ख़ाकरिपुरा, तेजाजी चौक, झंडा चौक, बस स्टेण्ड, महावीर पथ, मालिपुरा,उतारा चौराहा,होते दंगा प्रभावित क्षेत्रों मे भ्रमण किया।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस टीम ने आमजन से संवाद स्थापित कर आपसी भाईचारे एवं शांति बनाए रखने की अपील की, साथ ही असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी देते हुए स्पष्ट किया कि त्यौहार के दौरान कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।