BREAKING NEWS
BIG NEWS : राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का.. <<     BIG NEWS : एमपी में खत्म हुआ दो बच्चों वाला नियम,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ग्राम नलखेड़ा में गौशालाओं के पास उद्योग.. <<     KHABAR : शिवपुरी साइबर सेल की बड़ी सफलता, कियोस्क.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी अजमेरा, परिवार.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेलवे फाटक पर आरपीएफ का जागरूकता अभियान, 200.. <<     KHABAR : जीवन संजीवनी अभियान का शुभारंभ, सड़क.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 4 राशि वालों का किस्मत देगी साथ और.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : जनसुनवाई में 89 शिकायतों का त्वरित समाधान,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कलेक्टर सभाकक्ष में हुई अहम बैठक, अमृत 2.0.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मंदसौर के औद्योगिक विकास को मिली नई गति,.. <<     KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए ऑनलाइन योग.. <<     REPORT : सड़क हादसों पर लगाम के लिए जीवन संजीवनी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 2, 2026, 1:48 pm
BIG NEWS : रेलवे ने दी होली पर रेल यात्रियों को लंबी दूरी की ट्रेन की सौगात, नीमच-मंदसौर और चित्तौड़गढ़ स्टेशन पर होगा ठहराव, सुविधा के लिए जारी किया शेड्यूल, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। होली के त्योहार पर ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए वडोदरा-खातीपुरा-वडोदरा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस विशेष ट्रेन का लाभ नीमच, मंदसौर और चित्तौड़गढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को मिलेगा।

होली के दौरान कन्फर्म टिकट मिलना यात्रियों के लिए सबसे बड़ी समस्या बन जाता है। लंबी वेटिंग के कारण कई लोगों को यात्रा स्थगित करनी पड़ती है। ऐसे में यह स्पेशल ट्रेन अतिरिक्त सुविधा प्रदान करेगी और यात्रियों को राहत मिलेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए तय तिथियों पर यह ट्रेन संचालित की जा रही है, ताकि त्योहार पर घर आने-जाने वालों को सुगम यात्रा मिल सके।

इन तारीखों पर चलेगी ट्रेन, यह रहेगा समय-
अधिकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 09103 वडोदरा-खातीपुरा स्पेशल 8, 15, 22 और 29 मार्च को वडोदरा से प्रत्येक रविवार रात 9:35 बजे रवाना होगी तथा अगले दिन दोपहर 2:10 बजे खातीपुरा पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09104 खातीपुरा-वडोदरा स्पेशल 9, 16, 23 और 30 मार्च 2026 को प्रत्येक सोमवार रात 8:55 बजे खातीपुरा से रवाना होकर अगले दिन सुबह 11:30 बजे वडोदरा पहुंचेगी।

दोनों दिशाओं में कुल पांच-पांच ट्रिप संचालित किए जाएंगे। ट्रेन का समय इस प्रकार निर्धारित किया गया है कि यात्री रात में यात्रा शुरू कर दिन में अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।

इन प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा ठहराव-
यह स्पेशल ट्रेन गोधरा, दाहोद, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ़ और जयपुर सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।

इससे गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान के यात्रियों को सीधा रेल संपर्क मिलेगा। खासतौर पर चित्तौड़गढ़ क्षेत्र के यात्रियों के लिए वडोदरा और जयपुर की यात्रा आसान हो जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE