गरोठ। चंदवासा चौकी पुलिस ने अवैध गैस रिफिलिंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर जब्त किए हैं। यह कार्रवाई चौकी प्रभारी मनोज महाजन के नेतृत्व में की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने हतुनिया क्षेत्र में दबिश देकर अवैध रूप से गैस रिफिलिंग का कार्य करते हुए मौके से बड़ी मात्रा में गैस सिलेंडर बरामद किए। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सभी सिलेंडरों को जब्त कर पुलिस वाहन (पिकअप) में भरकर चौकी चंदवासा लाया।
पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है तथा संबंधित लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।