BREAKING NEWS
REPORT : खेत तक जाने का रास्ता बंद होने से 80 वर्षीय.. <<     देवास में दुखद घटना, स्टेशन रोड के हार्डवेयर.. <<     पोलायकलां में भक्ति और आस्था का सैलाब,.. <<     REPORT : फसल बीमा राशि नहीं मिलने से परेशान.. <<     KHABAR : मौलाना जरजिस के बयान पर समाजसेवी शकील.. <<     BIG NEWS : नीमच की काली पुलिया के पास ट्रैक पर मिली.. <<     NEWS : छात्रावासों का उपखंड अधिकारियों ने किया.. <<     KHABAR : दतिया चुनाव से लौटने पर राजानी का जोरदार.. <<     नरवर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल,काशीपुर.. <<     शिव की उपनगरी माउंट आबू में आस्था का सैलाब,108.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का ऐलान, युवाओं की.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का उपनगर बघाना और लेनदेन का.. <<     NEWS : पंचायतीराज चुनाव की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं में सुधार.. <<     कसरावद में पेयजल व्यवस्था की हकीकत से रूबरू.. <<     KHABAR : नगर कुकड़ेश्वर के समीप जूना पानी स्थित.. <<     KHABAR : सहस्त्रमुकेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 2, 2026, 3:45 pm
BIG NEWS : त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा सपत्नीक पहुंचे महाकाल मंदिर, नंदी हॉल में बैठकर लगाया ध्यान, दर्शन कर बाबा का लिया आशीर्वाद, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान  महाकालेश्वर के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मंदिर पहुंचने पर महाकाल मंदिर प्रबंध समिति की ओर से कलेक्टर एवं समिति अध्यक्ष रोशन कुमार सिंह तथा मंदिर प्रशासक एवं अपर कलेक्टर प्रथम कौशिक ने उनका स्वागत किया।


दर्शन के बाद चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. साहा ने कहा कि वे लंबे समय से महाकाल मंदिर आने की इच्छा रखते थे । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मंदिर क्षेत्र का जो विकास कार्य हुआ है, उसे वे अब तक टीवी और स्क्रीन पर देखते थे, लेकिन प्रत्यक्ष रूप से देखने पर पूरा परिसर भव्य और अत्यंत सुव्यवस्थित नजर आया ।


उन्होंने कहा कि मंदिर क्षेत्र में हुए विकास कार्यों से इसकी दिव्यता और भव्यता और अधिक बढ़ गई है । उन्हें बेहद सुकून के साथ दर्शन का अवसर मिला । मुख्यमंत्री ने भगवान महाकाल से देश की सुख-समृद्धि और कुशलता की प्रार्थना की । साथ ही प्रधानमंत्री के नेतृत्व को और सशक्त बनाने की कामना की।


डॉ. साहा ने विशेष रूप से त्रिपुरा राज्य के नागरिकों की उन्नति और समृद्धि के लिए भी भगवान महाकाल से प्रार्थना की और कहा कि वे प्रदेश के विकास के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE