दतिया। पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अपने दतिया प्रवास के दौरान प्रसिद्ध पीतांबरा पीठ में दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने मां बगलामुखी, मां धूमावती और वनखंडेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
मीडिया से चर्चा करते हुए सिसोदिया ने कहा कि उनके और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ लगाए गए सभी मुकदमे फर्जी थे और अब वे निर्दाेष साबित हुए हैं। उन्होंने कहा, “माई सब देख रही है, सच की जीत हुई है।”
उन्होंने यह भी कहा कि राउज एवेन्यू कोर्ट ने अपने फैसले में स्पष्ट किया कि आरोपों को साबित करने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं थे।
दतिया प्रवास के दौरान आम आदमी पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और उन्होंने संगठनात्मक बैठकों में भी हिस्सा लिया।