खनियांधाना। ग्राम हिम्मतपुर में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में की गई इस कार्रवाई के दौरान 125 बीघा सरकारी भूमि पर अवैध रूप से उगाई गई खड़ी फसल को चार जेसीबी मशीनों की मदद से जमींदोज कर दिया गया।
कार्रवाई के दौरान पूरा गांव छावनी में तब्दील नजर आया। मौके पर तहसील प्रशासन, नगर परिषद के अधिकारी, थाना प्रभारी, राजस्व विभाग के पटवारी और आरआई मौजूद रहे। अचानक हुई इस बेदखली से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया।
प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया, जिसके बाद क्षेत्र में इस कार्रवाई की व्यापक चर्चा हो रही है।