BREAKING NEWS
नरवर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल,काशीपुर.. <<     शिव की उपनगरी माउंट आबू में आस्था का सैलाब,108.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का ऐलान, युवाओं की.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का उपनगर बघाना और लेनदेन का.. <<     NEWS : पंचायतीराज चुनाव की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं में सुधार.. <<     कसरावद में पेयजल व्यवस्था की हकीकत से रूबरू.. <<     KHABAR : नगर कुकड़ेश्वर के समीप जूना पानी स्थित.. <<     KHABAR : सहस्त्रमुकेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा.. <<     बदरवास में खूनी संघर्ष,35-40 लोगों ने लाठी-चाकू.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे ग्यारसी लाल अग्रवाल, परिवार.. <<     सड़क हादसों पर लगाम लगाने शिवपुरी पुलिस.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर.. <<     KHABAR : सादाखेड़ी में खेल मैदान के सुधार और.. <<     KHABAR : दतिया की जीत पर रतनगढ़ में कांग्रेस.. <<     NEWS : अंतर विद्यालय पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता.. <<     KHABAR : भाजपा भादवा माता मंडल की मासिक बैठक.. <<     NEWS : श्रेष्ठ पुस्तकें ही व्यक्तित्व और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 2, 2026, 5:11 pm
KHABAR : कैबिनेट बैठक से पहले यूथ कांग्रेस नेता गिरफ्तार, बेरोजगारी के मुद्दे पर काले-झंडे दिखाने की थी आशंका, पढे़ खबर 

Share On:-

खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन में कैबिनेट बैठक हुई। लेकिन इससे पहले पुलिस ने यूथ कांग्रेस के तीन पदाधिकारियों को हिरासत में ले लिया। प्रशासन को आशंका थी कि कार्यकर्ता मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मंत्रियों के खिलाफ काले झंडे दिखाकर बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे उठाएंगे। सुबह करीब 7 बजे की गई इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया। 


यूथ कांग्रेस नेताओं ने इसे युवाओं की आवाज दबाने की कोशिश बताया और सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जनहित के मुद्दों पर उनका विरोध आगे भी जारी रहेगा। 


गौरतलब है कि इससे पहले 8 फरवरी को शहडोल के धनपुरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले झंडे दिखाए थे। इसी मामले में पुलिस ने तीन कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। गिरफ्तार किए लोगों में से एक छात्र भी था, जिसकी उम्र 18 वर्ष से कम है। 12वीं का छात्र सत्यम 8 फरवरी से जेल में बंद था। जब 10 फरवरी को सुबह उसे छोड़ा गया, तब तक उसकी अंग्रेजी का पेपर हो चुका था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE