खरगोन। पड़ोसी जिले बड़वानी नागलवाड़ी में सोमवार को कृषि कैबिनेट बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में शामिल होने के लिए कई कैबिनेट मंत्री खरगोन जिले के बरुड़ फाटे स्थित हवाई पट्टी पहुंचे। इन मंत्रियों को युवा कांग्रेस नेताओं ने काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया था। इस प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई। मंत्रियों के आगमन से पहले ही सुबह 7 बजे युवा कांग्रेस पदाधिकारियों का उनके घर से उठाकर थाने में नजरबंद कर दिया। युवा कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के बाद राजनीति भी गर्मा गई है। रजत ने पुलिस कार्रवाई पर अपना बयान जारी करते हुए कहा कि इस कार्रवाई से साफ जाहिर होता है कि सरकार सच्चाई और युवाओं की आवाज से डर चुकी है। यह लड़ाई बेरोजगार युवाओं, किसानों और आम जनता के हक की लड़ाई है। यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक इस जनविरोधी और तानाशाही सरकार को सत्ता से बाहर नहीं कर दिया जाता।