खनियांधाना। आगामी होली के त्योहार को देखते हुए नगर में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में तहसीलदार, नायब तहसीलदार और पुलिस बल के साथ कोटवारों ने संयुक्त रूप से नगर के मुख्य मार्गों से फ्लैग मार्च निकाला। इस मार्च के जरिए अधिकारियों ने आम जनता को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और संदेश दिया कि त्योहार के दौरान हुड़दंग करने वाले असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जाएगी। प्रशासन ने सभी नागरिकों से आपसी भाईचारे के साथ होली मनाने की अपील की है ताकि नगर में कानून व्यवस्था बनी रहे।