BREAKING NEWS
BIG NEWS : राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का.. <<     BIG NEWS : एमपी में खत्म हुआ दो बच्चों वाला नियम,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ग्राम नलखेड़ा में गौशालाओं के पास उद्योग.. <<     KHABAR : शिवपुरी साइबर सेल की बड़ी सफलता, कियोस्क.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी अजमेरा, परिवार.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेलवे फाटक पर आरपीएफ का जागरूकता अभियान, 200.. <<     KHABAR : जीवन संजीवनी अभियान का शुभारंभ, सड़क.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 4 राशि वालों का किस्मत देगी साथ और.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : जनसुनवाई में 89 शिकायतों का त्वरित समाधान,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कलेक्टर सभाकक्ष में हुई अहम बैठक, अमृत 2.0.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मंदसौर के औद्योगिक विकास को मिली नई गति,.. <<     KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए ऑनलाइन योग.. <<     REPORT : सड़क हादसों पर लगाम के लिए जीवन संजीवनी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 2, 2026, 7:27 pm
KHABAR : 14 वर्ष की बालिकाओं के लिए चल रहा विशेष टीकाकरण अभियान, अभिभावकों से सहयोग की अपील, कलेक्टर गर्ग ने कहा- एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित एवं प्रभावी, सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त माध्यम, पढ़े खबर

Share On:-

मंदसौर। कलेक्टर अदिती गर्ग की अध्यक्षता में सुशासन भवन स्थित सभागृह में आयोजित साप्ताहिक अंतर-विभागीय समीक्षा बैठक में एचपीवी टीकाकरण अभियान की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान कलेक्टर ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह टेस्टेड एवं वेरीफाइड तथा सुरक्षित वैक्सीन है और स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि यह वैक्सीन भविष्य में होने वाले सर्वाइकल कैंसर से बचाव का प्रभावी माध्यम है और बालिकाओं के स्वस्थ जीवन के लिए अत्यंत लाभकारी है। 
कलेक्टर गर्ग ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि 14 वर्ष की बालिकाएं अपने माता-पिता के साथ नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर एचपीवी वैक्सीन अवश्य लगवाएं। यह वैक्सीन संक्रमण से होने वाले कैंसर से सुरक्षा प्रदान करती है और समय पर टीकाकरण से गंभीर बीमारी के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। जिले में महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा कैंसर) जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित करने के उद्देश्य से विशेष एचपीवी टीकाकरण अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत ऐसी बालिकाएं पात्र हैं जिन्होंने 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है तथा अभी 15 वर्ष की नहीं हुई हैं। इन स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध है एचपीवी टीकाकरण सुविधा जिला चिकित्सालय मंदसौर, सिविल अस्पताल भानपुरा एवं गरोठ, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हारगढ़, नगरी, शामगढ़, सीतामऊ, सुवासरा, धुंधड़का तथा नारायणगढ़ में एचपीवी टीका उपलब्ध है। इन सभी केंद्रों पर शासकीय अवकाश को छोड़कर प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक टीकाकरण किया जा रहा है। जिले में 6 मार्च से चलेगा विशेष वाहन चेकिंग अभियान बैठक के दौरान कलेक्टर ने परिवहन विभाग को जिले में संचालित अनफिट एवं बिना बीमा वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। परिवहन विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि 6 मार्च से जिले में विशेष वाहन चेकिंग अभियान प्रारंभ किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत वाहनों की फिटनेस, बीमा, पंजीयन, परमिट सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की जाएगी। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहन मालिकों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक के दौरान कलेक्टर ने गेहूं उपार्जन व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही भावांतर भुगतान योजना के अंतर्गत सरसों पंजीयन एवं खरीदी कार्य की प्रगति की भी समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को कार्य सुचारू रूप से करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने राजस्व वसूली के लंबित प्रकरणों में प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त नगरीय निकायों को स्वच्छता सर्वेक्षण के अंतर्गत बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने तथा साफ-सफाई व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर कलेक्टर एकता जायसवाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अनुकूल जैन सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE