BREAKING NEWS
नरवर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल,काशीपुर.. <<     शिव की उपनगरी माउंट आबू में आस्था का सैलाब,108.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का ऐलान, युवाओं की.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का उपनगर बघाना और लेनदेन का.. <<     NEWS : पंचायतीराज चुनाव की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं में सुधार.. <<     कसरावद में पेयजल व्यवस्था की हकीकत से रूबरू.. <<     KHABAR : नगर कुकड़ेश्वर के समीप जूना पानी स्थित.. <<     KHABAR : सहस्त्रमुकेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा.. <<     बदरवास में खूनी संघर्ष,35-40 लोगों ने लाठी-चाकू.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे ग्यारसी लाल अग्रवाल, परिवार.. <<     सड़क हादसों पर लगाम लगाने शिवपुरी पुलिस.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर.. <<     KHABAR : सादाखेड़ी में खेल मैदान के सुधार और.. <<     KHABAR : दतिया की जीत पर रतनगढ़ में कांग्रेस.. <<     NEWS : अंतर विद्यालय पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता.. <<     KHABAR : भाजपा भादवा माता मंडल की मासिक बैठक.. <<     NEWS : श्रेष्ठ पुस्तकें ही व्यक्तित्व और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 2, 2026, 7:54 pm
KHABAR : होलिका दहन के लिए गोकाष्ठ का उपयोग करें, समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। कलेक्टर सभाकक्ष में कलेक्टर मिशा सिंह की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीएम हेल्पलाइन, समयावधि पत्रों, समाधान पोर्टल एवं अन्य विषयों पर विभाग वार समीक्षा कर विभाग प्रमुखों को आवश्यक निर्देश दिए गये । बैठक में सीईओ जिला पंचायत वैशाली जैन, एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थें।

कलेक्टर ने जिले में होलिका दहन के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु वेटनरी विभाग को गोकाष्ठ की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए । ग्राम पंचायत, नगरीय निकाय एवं नगर निगम को सामाजिक संगठनों व एनजीओ के साथ बैठक कर गोकाष्ठ के उपयोग के लिए आमजन को जागरूक करने के निर्देश दिए ।

बैठक में कलेक्टर ने सीईओ जनपद को मनरेगा अंतर्गत गौशालाओं में निर्मित गोकाष्ठ का ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए । सीएमओ को नगरीय निकायों में सामाजिक संगठनों के सहयोग से गोकाष्ठ उपयोग सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने नगरीय क्षेत्रों में मुक्तिधामों में विद्युत शवदाह गृह की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ‘संकल्प से समाधान’ अभियान के अंतर्गत माह की 15 तारीख तक आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने एसएलआर को खसरा बी-1 हेतु नवीन आवेदन प्राप्त करने, तथा सचिव, जीआरएस, आशा एवं एएनएम को आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु निर्देश दिए।

कलेक्टर ने सभी विभागों प्रमुखों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों को ‘संकल्प से समाधान’ पोर्टल पर टैग करें। स्वास्थ्य, राजस्व, शिक्षा एवं सामाजिक न्याय विभाग को सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE