नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच की मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गा बामनिया ने रंगों के पर्व होली पर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी से होली का यह पर्व शालीनता एवं भाईचारे के साथ मनाने का अनुरोध करते हुए कहा कि सभी शहरवासी रंगों के इस पर्व पर स्वच्छता का भी ध्यान रखें और किसी पर भी जबरदस्ती रंग ना डालें। अपने बधाई संदेश में बामनिया ने कहा कि रंगों का यह पर्व सभी के जीवन में खुशहाली लेकर आवे।