BREAKING NEWS
NEWS : अगस्त में जिला कलक्टर डॉ. मंजू करेंगी चार.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 3 राशि वालों के लिए नई उम्मीदों से.. <<     NEWS : फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं और संपर्क.. <<     KHABAR : श्रावण के पहले सोमवार पर कमलासन पर विराजे.. <<     NEWS : भदेसर में भाजपा का चुनावी शंखनाद,.. <<     NEWS : अफीम किसानों को राहत दिलाने सांसद सीपी.. <<     NEWS : इतिहास के पन्ने अनमोल हैं, महापुरुष अनंत.. <<     KHABAR : समाज के दबे-कुचले वर्ग को साहित्य का नायक.. <<     KHABAR : CBSE अंडर-19 बास्केटबॉल में ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : उल्लास कार्यक्रम के तहत मनासा तहसील.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों पर.. <<     BIG NEWS : दतिया फतह के बाद नीमच में कांग्रेस का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : श्रावण में स्वच्छता का संकल्प, पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, अगस्त में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 3, 2026, 3:28 pm
REPORT : मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार राजस्व प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के लिए जिले में प्रभावी व्यवस्था लागू, अपर कलेक्टर ने स्थापित किया कंट्रोल रूम, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिले में कार्यरत तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों के मध्य न्यायिक एवं गैर-न्यायिक (कार्यपालिक मजिस्ट्रेट) कार्यों का विभाजन किया गया है, जिससे राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाई जा सके।

उक्त निर्देशों के पालन में जिले के कुल 19 राजस्व न्यायालयों में राजस्व प्रकरणों के शीघ्र निराकरण हेतु प्रत्येक कार्य दिवस प्रातः 10.30 बजे से सायं 6.30 बजे तक न्यायालय संचालन किया जा रहा है। प्रत्येक राजस्व न्यायालय में पीठासीन अधिकारी एवं प्रवाचक का नाम एवं मोबाइल नंबर सूचना पटल पर अंकित कराया गया है। प्रतिदिन सुनवाई हेतु निर्धारित प्रकरणों की सूची सूचना पटल पर प्रदर्शित की जा रही है एवं नियमित रूप से विज्ञप्तियों का प्रकाशन किया जा रहा है। राजस्व अधिकारी के अवकाश अथवा आकस्मिक कार्य की स्थिति में इसकी जानकारी भी सूचना पटल पर प्रदर्शित की जाती है। बार एसोसिएशन के व्हाट्सएप ग्रुप में डिजिटल वाद सूची भेजने की व्यवस्था की गई है। अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, जिला रतलाम के निर्देशन में राजस्व न्यायालयों की निगरानी हेतु जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यहां से पीठासीन अधिकारियों से निराकृत प्रकरणों की नियमित जानकारी प्राप्त की जाती है, जिसमें अविवादित नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, नक्शा एवं अन्य विविध प्रकरण सम्मिलित हैं।

टप्पा कार्यालयों में भी न्यायालयीन कार्य निरंतर एवं निर्वाध रूप से संचालित किए जा रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE