BREAKING NEWS
NEWS : अगस्त में जिला कलक्टर डॉ. मंजू करेंगी चार.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 3 राशि वालों के लिए नई उम्मीदों से.. <<     NEWS : फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं और संपर्क.. <<     KHABAR : श्रावण के पहले सोमवार पर कमलासन पर विराजे.. <<     NEWS : भदेसर में भाजपा का चुनावी शंखनाद,.. <<     NEWS : अफीम किसानों को राहत दिलाने सांसद सीपी.. <<     NEWS : इतिहास के पन्ने अनमोल हैं, महापुरुष अनंत.. <<     KHABAR : समाज के दबे-कुचले वर्ग को साहित्य का नायक.. <<     KHABAR : CBSE अंडर-19 बास्केटबॉल में ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : उल्लास कार्यक्रम के तहत मनासा तहसील.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों पर.. <<     BIG NEWS : दतिया फतह के बाद नीमच में कांग्रेस का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : श्रावण में स्वच्छता का संकल्प, पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, अगस्त में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 5, 2026, 12:33 pm
BIG REPORT : खाद्य सुरक्षा की टीम ने रतनगढ़ एवं मोरवन में की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 5 फर्मों का आकस्मिक निरीक्षण कर लिए 19 नमूने, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन म.प्र. तथा कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.दिनेश प्रसाद के मार्गदर्शन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन टीम ने मंगलवार को रतनगढ़,मोरवन स्थित 5 फर्मों का आकस्मिक निरीक्षण खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत किया गया। 

खाद्य सुरक्षा अधिकारी यशवंत कुमार शर्मा ने बताया कि विभाग की टीम ने फर्म श्री चारभुजा दूध डेयरी रतनगढ़ का निरीक्षण कर, विक्रय हेतु भंडारित खाद्य पदार्थों मिश्रित दूध, घी नमूने लिए गए । फर्म महादेव स्वीट्स रतनगढ़ का निरीक्षण कर, मावा बर्फी, मिल्क केक, मोतीचूर लड्डू, गुलाब जामुन के कुल 4 नमूने लिए गए । फर्म बालाजी टी स्टाल रतनगढ़ का निरीक्षण कर, खाद्य सेव नमकीन, फलाहारी चिवड़ा, सेव गठिया, चरकी बूंदी सहित कुल 4 नमूना जांच लिए। फर्म होटल साईं पैलेस एंड रेस्टोरेंट रतनगढ़ से भंडारित खाद्य पदार्थ पनीर, बासमती चावल,तुवर दाल, राजमा, बेसन के 5 नमूने जांच हेतु लिए गए । उक्त चारों फर्मों पर नियमानुसार कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस प्रस्तुत नहीं करने एवं अन्य कमियां पाये जाने पर अधिनियम की धारा 32 के अंतर्गत नोटिस जारी किया गया है। खाद्य सुरक्षा टीम ने मंगलवार को मोरवन के नवकार किराना स्टोर का आकस्मिक निरीक्षण कर भंडारित खाद्य विभिन्न दालों के 4 नमूने भी लिए गए । उक्त नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर संबंधित के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्यवाही की जाएगी। कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजू सोलंकी एवं यशवंत कुमार शर्मा की टीम ने की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE