शाजापुर। शहर के वार्ड नंबर 25 लक्ष्मी नगर के लोग पीने के पानी के लिए त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। ट्यूबवेल में सीवरेज लाइन और नालों का गंदा पानी जाने के कारण लोग बेहाल हैं। पानी में बदबू और झाग इतना है कि पीना तो दूर, इस्तेमाल करना भी खतरनाक हो गया है स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार पार्षद और नगर पालिका से शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। अब लोग आंदोलन पर उतर आए हैं। उनका डर है कि अगर यही हाल रहा, तो इंदौर जैसी गंभीर स्थिति इस वार्ड में भी बन सकती है। गंदे पानी से कई लोग बीमार हो सकते हैं और मौत का भी खतरा मंडरा रहा है।
वार्ड के लोग नगर पालिका से तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि अब और इंतजार नहीं चलेगा, उन्हें साफ और सुरक्षित पानी चाहिए। मामले में वार्ड नंबर 25 के पार्षद सुनील पेंटर ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि पहले भी यहां गंदा पानी आता था, लेकिन तब कोई बीमार नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि नगर पालिका ने तुरंत नालों की सफाई करवाई जा रही है और सीवरेज लाइन को भी ठीक किया जा रहा है। स्थानीय लोग अब उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही उनका पीने का पानी सुरक्षित और साफ हो जाएगा।