BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : जनसुनवाई में 89 शिकायतों का त्वरित समाधान,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कलेक्टर सभाकक्ष में हुई अहम बैठक, अमृत 2.0.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मंदसौर के औद्योगिक विकास को मिली नई गति,.. <<     KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए ऑनलाइन योग.. <<     REPORT : सड़क हादसों पर लगाम के लिए जीवन संजीवनी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका,.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिर्ण शीर्ण भवनों के खिलाफ नपा की.. <<     REPORT : असंगठित श्रमिकों के लिए सुनहरा अवसर, श्रम.. <<     KHABAR : राजगढ़ के कुरावर में वार्ड-5 के रहवासियों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी विधानसभा में भारी हंगामा, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : 462 किलो डोडाचूरा कांड का फरार मास्टरमाइंड.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 5, 2026, 4:38 pm
NEWS : पुलिस अधिकारियों व जवानों ने मनाई सौहार्दपूर्ण होली, एसपी व जिला कलेक्टर सहित अधिकारियों ने जवानों के साथ खेली होली, रंग-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को दी शुभकामनाएं, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले में होली एवं अन्य त्यौहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस अधिकारियों एवं जवानों द्वारा लगातार कर्तव्यनिष्ठा के साथ ड्यूटी का निर्वहन किया गया। त्यौहार के दौरान जिलेभर में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए पुलिस बल दिन-रात मुस्तैद रहा और आमजन को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने का अवसर प्रदान किया।

होली के अवसर पर आमजन की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए पुलिस अधिकारियों व जवानों ने अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारीपूर्वक पालन किया। इसी क्रम में होली के अगले दिन पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक  मनीष त्रिपाठी के नेतृत्व में अधिकारियों एवं जवानों के साथ धूमधाम से पुलिस होली का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर जिला कलेक्टर आलोक रंजन भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक, जिला कलेक्टर एवं अन्य अधिकारियों ने पुलिस जवानों के साथ गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान सभी अधिकारी एवं जवान डीजे की धुन पर जमकर थिरके और होली के रंगों के साथ उत्साहपूर्वक त्योहार का आनंद लिया। पुलिस अधीक्षक एवं जिला कलेक्टर द्वारा जवानों के साथ मिलकर डीजे पर नृत्य करने से कार्यक्रम में विशेष उत्साह और उल्लास का वातावरण देखने को मिला। इस दौरान पुलिस परिवार के बीच आपसी अपनापन, समन्वय एवं टीम भावना का अनूठा उदाहरण देखने को मिला।

पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों एवं जवानों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पुलिस परिवार का प्रत्येक सदस्य समाज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए हमेशा तत्पर रहता है। त्यौहारों के दौरान अपने परिवार से दूर रहकर ड्यूटी करना पुलिस सेवा की विशेष जिम्मेदारी है, जिसे सभी अधिकारी व जवान पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाते हैं।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह, भगवत सिंह, पुलिस उप अधीक्षकगण बृजेश सिंह, शिवन्या सिंह, हरजिलाल, बद्रीलाल, विनोद लखेरा, शहर कोतवाल तुलसीराम, सदर थानाधिकारी प्रेम सिंह सहित विभिन्न थाना प्रभारी, आरआई अनिल पांडे व पुलिस लाइन स्टाफ, अपराध सहायक जोधाराम एवं जिले के अन्य अधिकारी व जवान उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते हुए जिले में शांति, सद्भाव और कानून व्यवस्था बनाए रखने का संकल्प दोहराया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE